फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Healthy Living Tips to learn yoga.

योगासन कर निरोगी रहने के टिप्स सीखे

Tue, 21 Jun 2016 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 21 Jun 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
Healthy Living Tips to learn yoga.
जीवन में योग अपनाने का संकल्प लिया - फोटो : अमर उजाला

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को समूचा जिला योगमय रहा। भोर में जगह-जगह आयोजित शिविरों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने योगाभ्यास किया। साथ ही योग के माध्यम से निरोगी रहने के टिप्स सीखें। साथ ही तमाम लोगों ने संकल्प लिया कि जीवन में योग जरूर अपनाएंगे।

विज्ञापन


श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में योग दिवस के अवसर पर लगे शिविर में योगाचार्य संध्या पालीवाल ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, तितली आसन, भद्रासन, पाद हस्तासन, पवन मुक्तासन, भुजंगासन,
विज्ञापन


चक्रासन, शलभासन, प्राणायाम का अभ्यास कराया। मुख्य अतिथि के रूप में एडीएम रजनीश राय, भाजपा नेता जयप्रकाश गुप्ता, खंड विकास अधिकारी ज्योति बाला मौजूद रहीं। इस दौरान प्रधानाचार्य अलका गुप्ता के अलावा राजकृपाल, बिजेंद्र माहेश्वरी, राजेंद्र कुमार, संजय कृपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मैरिनो द्वारा संचालित श्रीहर कस्तूरी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में सूर्य विहार स्थित स्वामी विवेकानंद अरुणोदय विद्यालय में योग दिवस के अवसर पर डॉ.आशुतोष सिंह ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, भ्रामरी प्राणायाम आदि का अभ्यास कराया।

वहीं, फ्रीगंज रोड स्थित श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स पब्लिक स्कूल में भारत विकास परिषद की चार मुख्य संस्कार शाखा, सृजन शाखा, अर्पण शाखा ने योग के महत्व को बताया। योग गुरू उदय ने नागरिकों को अनेक आसन कराए।

ततारपुर स्थित गुरुकुल महाविद्यालय में योगाचार्य डॉ. प्रेमपाल शास्त्री ने छात्रों को अष्टांग योग के द्वारा शरीर को होने वाले लाभ से अवगत कराया। मेरठ रोड स्थित महाराणा प्रताप भवन में योगाचार्य डॉ. योगेश शर्मा, दिनेश अग्रवाल, पवन वर्मा, सोनम व रिचा ने कपालभाती, मकर आसन, अष्टभुजंग आदि योगासन का अभ्यास कराया।

आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में आर्य समाज हापुड़ परिसर में मेरठ की डॉ. रचना सिंहल के निर्देशन में एक माह से चल रहे योग शिविर का योग दिवस पर समापन किया गया।

शिविर में योगाचार्य मोहित शर्मा व निशा त्यागी ने ताड़ासन, वृक्षासन, सेतुबंधासन, कपालभाती आदि का अभ्यास कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष मालती भारती ने किया। भारती बाल निकेतन के प्रधानाचार्य नानक चंद ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति और परंपरा की अमूल्य देन है।

कोठी गेट स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सीएमओ डॉ. एके सिंह, डॉ. राकेश अनुरागी, डॉ. प्रवीण शर्मा व नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।

भारत विकास परिषद माधव शाखा के तत्वावधान में ज्ञानलोक पार्क में आयोजित शिविर में योगाचार्य सतीश कुमार ने स्वस्थ रहने के टिप्स दिए।  इस मौके पर अमित सिंहल, नीरज गोयल, मोनिका आदि मौजूद रहीं।

कोठी गेट स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में योगाचार्य राकेश बजरंगी ने बच्चों व शिक्षकों को योगाभ्यास कराया। प्रधानाचार्य संसा बहादुर ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। वेदप्रकाश, श्रीपाल, सुनेश, वरूण, मोहन लाल, कांतिमल, कंछिदमल मौजूद रहे। रेलवे पार्क में भी बड़ी संख्या में लोगों ने योग किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गढ़ वासियों ने विभिन्न स्थानों पर एकत्र होकर योगासन किए। स्कूलों, पार्कों सहित कई धार्मिक स्थलों पर बच्चे, युवा, महिलाओं समेत बुजुर्गों ने मंगलवार सुबह उत्साह के साथ योग का अभ्यास किया।

साथ ही योग को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। माउंट कोलंबस स्कूल में प्रिंसिपल राजीव कुमार ने बच्चों व शिक्षकों को योगाभ्यास कराया।  आर्य समाज मंदिर में योगाचार्य सुशील और आचार्य प्रमोद की मौजूदगी में लोगों ने योगाभ्यास किया।

इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पाल, नगर अध्यक्ष अशोक शर्मा के अलावा योगेश वर्मा, हरिश्चंद्र आर्य, सुमन प्रकाश त्यागी आदि मौजूद रहे।

भद्स्याना में ठाकुर समरपाल चौहान, डीएम स्कूल में प्रबंधक राजेंद्र सिंह, सरस्वती शिशु मंदिर में प्रबंधक डॉ. गोपाल माहेश्वरी, प्रदीप शास्त्री, सिंभावली में भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री दीपक भाटी, ब्रजघाट में ओमप्रकाश पहलवान,


रेलवे रोड पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी, उपाध्यक्ष महेंद्र चौहान, बारादरी ग्राउंड में महेंद्र चौहान बख्शी, चंद्रकिरण देव, बहादुरगढ़ में भारत भूषण गर्ग, अजय दादू, महेश आर्य, अशोक आर्य, राजेश शास्त्री के नेतृत्व में हजारों लोगों ने योगासन किया।
--------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed