{"_id":"585e873a4f1c1b1864e3cee4","slug":"health-alert-over-swine-flu","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 24 Dec 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू
- फोटो : DEMO PIC
स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। इससे बचाव के लिए टैमी फ्लू की 500 टैबलेट का स्टॉक स्वास्थ्य विभाग को मिल चुका है। सीएमओ ने चार टीमों का गठन कर निगरानी के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
वहीं, पशुपालन विभाग के अफसरों ने सूकरों की जांच शुरू कर दी है। सर्दियों में स्वाइन फ्लू का वायरस सक्रिय हो जाता है। बीते साल इससे जिले में कई मौतें भी हुई थीं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने तब भी इन मौतों से पल्ला झाड़ लिया था।
विज्ञापन
बहरहाल, कड़ाके की सर्दी पड़ते ही स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। शासन से डिमांड के बाद स्वास्थ्य विभाग को टैमी फ्लू की 500 टैबलेट्स मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
इस बीमारी पर नजर रखने के लिए सीएमओ ने ब्लॉक स्तर पर चार टीमों का गठन किया है। फिलहाल जिले में स्वाइन फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह का कहना है कि शासन से पर्याप्त मात्रा में टैमी फ्लू की टैबलेट मिल चुकी हैं। स्वाइन फ्लू पर नजर रखने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। सभी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।