{"_id":"c161ecf2b67f2b6ed379d7c956278f66","slug":"hawan-is-auspisious-our-life-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘यज्ञ से मनुष्य का कल्याण होता है ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘यज्ञ से मनुष्य का कल्याण होता है
अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीनगर रोड स्थित सरस्वती बाल मंदिर स्कूल में रविवार को 10 वां 31 कुण्डीय यज्ञ, भक्ति सत्संग और पारिवारिक मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। यज्ञ में 124 सपत्नीक यजमानों ने आहुति प्रदान की।
कार्यक्रम का शुभारंभ संजय गर्ग और राजेंद्र कुमार सिंहल ने किया। प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने ब्रह्ना विजेंद्र माहेश्वरी का माल्यार्पण किया। ब्रह्ना विजेन्द्र ने कहा कि मनुष्य को जीवों के कल्याण के लिए समय-समय पर यज्ञों का आयोजन करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यज्ञ से मनुष्य का कल्याण होता हैै।
मनुष्य अपने दुखों को तभी भूल सकता है, जब वह पूर्ण श्रद्धा से अपना समर्पण ईश्वर के समक्ष कर देता है।
उन्होंने श्रीकृष्ण चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि जो उसकी शरण में जाता है, वह सब प्रकार से तृप्त हो जाता है।
इस अवसर पर कमलेश अग्रवाल, सुधांशु माहेश्वरी, मंगल सेन, वेद कुमार, संजय सिंघल, रविन्द्र माहेश्वरी, रामस्वरूप भारती, देवेन्द्र माहेश्वरी, पूर्व विधायक जय प्रकाश, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे। स्कूल के प्रबंधक अनिल अग्रवाल ने सभी का आभार प्रकट किया।