{"_id":"61f6db664dc0167f062d401d","slug":"hapur-women-molest-garh-news-gbd2334217183","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, विरोध करने पर की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, विरोध करने पर की मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, विरोध करने पर की मारपीट
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के एक मोहल्ले में महिला के साथ दो आरोपियों ने घर में घुसकर एक महिला के साख दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर दोनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पीड़िता ने शनिवार को गढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उल्लेख किया है कि 15 दिन पूर्व उसके पास सलमान निवासी आदर्श नगर और उसका साथी डॉ. महताब निवासी दौताई रात के समय में उसके घर पर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। जिसका विरोध किया तो सलमान ने पीड़िता को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। जिसके बाद पीड़िता के डॉ महताब द्वारा इंजेक्शन लगाया गया, जिसके चलते वह बेहोश हो गई और उसके साथ आरोपी सलमान ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसे होश आया तो उसने शोर मचा दिया, जिससे दोनों आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। जिसके बाद पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों क खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
सीओ पवन कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों पर दुष्कर्म, षडयंत्र रचना, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, वहीं मुख्य आरोपी सलमान निवासी मोहल्ला आदर्श नगर को गिरफ्तार कर लिया है, जिसको न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।