फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hapur vikas bhavan building will december.

दिसंबर में मिलेगा हापुड़ को अपना विकास भवन

Sat, 09 Jan 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 09 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hapur vikas bhavan building will december.
हापुड़ को इसी वर्ष अपना विकास भवन और मार्च 2017 तक अपना कलक्ट्रेट भवन मिल जाएगा। अभी ये दोनों कार्यालय डायट के कुछ कमरों में चल रहे हैं। जिले की कलक्ट्रेट नगर पालिका के पीछे स्थित डायट के कमरों में चल रही है। जबकि मुख्य विकास अधिकारी का कार्यालय भी इसी भवन में चल रहा है।
विज्ञापन


इस परिसर में जगह कम होने के कारण एक कमरे में कई बाबू एक साथ बैठकर विभिन्न पटलों का कार्य किसी तरह कर रहे हैं। दिल्ली रोड पर विकास भवन का निर्माण शुरू हो गया है। इसमें जिम्मेदारी निर्माण निगम को दी गई है। भवन निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये शासन ने दे दिए हैं और दो करोड़ की मांग और की गई है। 
विज्ञापन


निर्माण निगम के सहायक अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि दिसंबर 2016 तक यह निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा। वहीं कलक्ट्रेट भवन का निर्माण भी शुरू हो गया है। 782 लाख रुपये की लागत से यह भवन बनेगा। इसके लिए चार करोड़ रुपये की धनराशि मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट भवन के निर्माण का जिम्मा शासन ने समाज कल्याण निर्माण निगम को सौंपा है। निर्माण निगम के सहायक अभियंता देवेन्द्र गुप्ता ने बताया कि भवन निर्माण कार्य चल रहा है और मार्च 2017 तक इसे पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed