फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hapur Two accused of killing businessman arrested in encounter one shot in leg

हापुड़: व्यापारी की हत्या के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Wed, 06 Apr 2022 09:03 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 06 Apr 2022 09:03 PM IST
सार

सीओ पिलखुवा डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि गत एक अप्रैल को बदमाशों ने किराना व्यापारी राजीव मित्तल की दुकान में घुसने का प्रयास किया था। विरोध करने पर बदमाशों ने राजीव को चाकूओं से गोदकर और उनके पुत्र मयंक मित्तल के सिर में गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था।

विज्ञापन
Hapur Two accused of killing businessman arrested in encounter one shot in leg
मुठभेड़ के बाद आरोपियों को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पिलखुवा के किराना व्यापारी मयंक मित्तल की हत्या के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश शंकर तोमर समेत दो को थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गालंद गांव के जंगल में हुई मुठभेड़ में शंकर तोमर के पैर में गोली लगी है। दोनों बदमाश व्यापारी की हत्या में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से व्यापारी की हत्या में प्रयुक्त सेंट्रो कार, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सीओ पिलखुवा डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि गत एक अप्रैल को लूट के उद्देश्य से बदमाशों ने धौलाना कट के पास स्थित किराना के थोक व्यापारी राजीव मित्तल की दुकान में घुसने का प्रयास किया था। विरोध करने पर बदमाशों ने राजीव को चाकूओं से गोदकर और उनके पुत्र मयंक मित्तल के सिर में गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। दो अप्रैल रात को मयंक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में रजनी विहार निवासी रोहित चौधरी को गिरफ्तार किया था, जबकि हिंडालपुर निवासी शंकर तोमर और गौतमबुद्व नगर के थाना जारचा क्षेत्र के गांव खटना निवासी आबिद मौके से फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा शंकर तोमर की गिरफ्तरी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन

गांलद गांव के पास हुई मुठभेड़

सीओ ने बताया कि बुधवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर को मुखबिर से सूचना मिली कि व्यापारी हत्याकांड में वांछित आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ नंदराम होटल पर आ रहा है, जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर गांलद गांव के जंगल में दोनों बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली शंकर के पैर में लगी। पुलिस ने मौके से हिंडालपुर निवासी शंकर तोमर को घायल हालत में और चंडी मंदिर के पास निवासी उमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कार, तमंचा और करतूस बरामद किए हैं। बदमाशों से बरामद कार व्यापारी मयंक की हत्या में प्रयुक्त की गई थी। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने व्यापारी की हत्या के मामले में शामिल होने का अपराध स्वीकार किया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस अधीक्षक दीपकर भूकर, एएसपी सर्वेश मिश्रा, सीओ पिलखुवा डा. तेजवीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed