हापुड़: स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह की अस्थियां गंगा में विसर्जित हुईं, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
सोमवार की रात कुलदीप सिंह के भाई मनोज, पत्नी यश्विनी, सास सुमन देवी समेत अन्य परिजन गंगानगरी ब्रजघाट पहुंचे, जहां देर रात करीब दो बजे विधिवत् पूजा-अर्चना के बाद तीर्थ पुरोहित महेंद्र नारायण शुक्ला द्वारा कराए गए मंत्रोच्चारण के बीच उन्होंने दिवंगत स्क्वाड्रन लीडर की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ दिवंगत हुए स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह की अस्थियां देर रात दो बजे ब्रजघाट गंगा मे विधिवत् पूजा अर्चना के बाद विसर्जित की गईं। गमगीन माहौल में भाई, पत्नी समेत अन्य परिजन मौजूद रहे।
मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र की सैनिक विहार कॉलोनी के दामाद स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह की आठ दिसंबर को कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद शनिवार को उनके पैतृक गांव राजस्थान के झुंझूनू जनपद के घरडाना खुर्द गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
सोमवार की रात कुलदीप सिंह के भाई मनोज, पत्नी यश्विनी, सास सुमन देवी समेत अन्य परिजन गंगानगरी ब्रजघाट पहुंचे, जहां देर रात करीब दो बजे विधिवत् पूजा-अर्चना के बाद तीर्थ पुरोहित महेंद्र नारायण शुक्ला द्वारा कराए गए मंत्रोच्चारण के बीच उन्होंने दिवंगत स्क्वाड्रन लीडर की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं।
19 नवंबर 2019 को हुई थी शादी
राजस्थान के स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह की शादी 19 नवंबर 2019 को जनपद मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र की सैनिक विहार कॉलोनी निवासी देवेंद्र सिंह ढाका की बेटी यश्विनी के साथ हुई थी। परिजनों ने बताया कि कुलदीप चार अक्तूबर को मेरठ आए थे, जो उनकी उनसे अंतिम मुलाकात थी।
पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
अस्थि विसर्जन के दौरान पति को याद कर कुलदीप सिंह की पत्नी यश्विनी का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं अन्य परिजन भी गमजदा हैं। यश्विनी अभी भी पति की मौत के सदमे से नहीं उबर पाई हैं। अस्थि विसर्जन के बाद परिजन रात में ही मेरठ वापस चले गए।