फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hapur stalled off businesses.

हापुड़ बंद से करोड़ों का कारोबार ठप

Mon, 04 Apr 2016 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 04 Apr 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
Hapur stalled off businesses.
हापुड़ में बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में प्रदेश बंद का हापुड़ में खासा असर देखने को मिला। जिला मुख्यालय समेत कई नगरों में बाजार बंद रहे। बंद से जिले में करोड़ों का व्यापार प्रभावित हुआ है। सोमवार को सर्राफा कारोबारियों के साथ व्यापारी भी सड़क पर उतर आए।

विज्ञापन


वह जुलूस के रूप केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। सोमवार सुबह सर्राफा बाजार में व्यापारी एकत्र हुए।
विज्ञापन


व्यापारी नेता और हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी संगठित हो और एक्साइज ड्यूटी हटाने का विरोध करें। यह टैक्स किसी भी हाल में व्यापारियों के हित में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान संजीव जैन, स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष जय कुमार वर्मा ने कहा कि जब तक एक्साइज ड्यूटी नहीं हटेगी, आंदोलन जारी रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला महामंत्री टुक्की राम गर्ग ने कहा कि सोने की ज्वेलरी पर एक्साईज केंद्र सरकार की मनमानी है। 

सर्राफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अरविंद शर्मा, पिल्लू सर्राफ ने कहा कि सर्राफा कारोबार को खत्म करने में केंद्र सरकार लगी है। व्यापारी जुलूस के रूप में चंडी रोड, पक्का बाग, गढ़ रोड, अतरपुरा चौपला होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां एसडीएम सदर अवनीश राय (प्रशिक्षु आईएएस) को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि केंद्र सरकार तत्काल एक्साइज ड्यूटी हटाए, वरना मजबूर होकर यह आंदोलन हिंसक हो जाएगा। वहां पर बिजेंद्र पंसारी, राजेंद्र पंसारी, किराना एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश सिंहल, प्रभात अग्रवाल, शरद अग्रवाल, भारत भूषण, देवेंद्र कुमार, पवन शर्मा, राकेश वर्मा, गौरव अग्रवाल, अजय मंगल गुप्ता, आनंद गुप्ता सर्राफ, मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र सिंह गुर्जर, मंत्री विकास अग्रवाल, पदम चंद गुप्ता, राजू पारिक, पदम चंद गुप्ता, आयुष सर्राफ, सन्नी जैन आदि रहे।

व्यापारी जुलूस के साथ जैसे ही नगर पालिका से होकर कलक्ट्रेट की ओर जाने लगे तो पुलिस ने व्यापारियों को रोका। व्यापारी नेता नरेश अग्रवाल की पुलिस से नोकझोंक हो गई। उन्होंने कहा कि व्यापारी समस्या लेकर आए हैं, लूट करने नहीं आए हैं। बाद में सभी व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंच गए।

हापुड़ बंद का दोपहर तक मिला-जुला असर रहा, लेकिन उसके बाद बाजार खुलने लगा। सर्राफा बाजार पूर्णत: बंद रहा। गोल मार्केट में खुली कुछ दुकानों को व्यापारियों ने जबरन बंद करा दिया और दुकान खोलने वाले व्यापारियों के खिलाफ नारेबाजी की। कई दुकानदारों को कड़े शब्दों नसीहत दी।
 
एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में सभी व्यापारियों ने सोमवार सुबह बाजार बंदकर शहर में जुलूस निकाला। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। जुलूस मोहल्ला जवाहर बाजार, गांधी बाजार, मुख्य तिराहे, बजाजा बाजार, धोबी चौक, छीपीबाड़ा, आर्यनगर से होते हुए दोबारा मोहल्ला मंडी में पहुंचा।

आम आदमी पार्टी के वेस्ट यूपी संगठन प्रभारी चंद्रमोहन चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार को सर्राफा व्यापारियों की तनिक भी चिंता नहीं है। सर्राफा एसोसियेशन के प्रधान सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार व्यापारी विरोध फैसले को वापस नहीं लेगी, तब तक विरोध जारी रखा जायेगा।


जुलूस में विजय खंडेलवाल, कुचलेश गर्ग, प्रवीन मित्तल, योगेंद्र योगी, विनय अग्रवाल, सुरेश चंद, सुरेंद्र वर्मा, विनोद कुमार, राकेश कुमार, मुकेश तोमर, कमल कुमार, विक्रम सिंह, प्रदीप कुमार, नरेश खंडेलवाल, दिनेश खंडेलवाल शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed