फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hapur Smashers registered victory in Super Over

Hapur News: सुपर ओवर में हापुड़ स्मैशर्स ने दर्ज की जीत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Hapur Smashers registered victory in Super Over
हापुड़। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) द्वारा आयोजित हापुड़ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को गांव धनौरा स्थित के-9 के मैदान पर शुभारंभ हुआ। पहले मैच में हापुड़ स्मैशर्स टीम ने हापुड़ रॉयल टीम को सुपर ओवर में 10 रन से पराजित किया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा व पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने फीता काटकर किया। डीएम प्रेरणा शर्मा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि मानसिक संतुलन और टीम भावना भी विकसित करते हैं।
विज्ञापन


एसपी ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि खेल से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष की भावना विकसित होती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा की और खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारने का आग्रह किया। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नितिन गौड़ ने कहा कि टूर्नामेंट में खिलाडि़यों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिला है और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ी है। टूर्नामेंट का पहला मैच हापुड़ स्मैशर्स और हापुड़ रॉयल के बीच खेला गया। टॉस जीतकर हापुड़ स्मैशर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 185 रन बनाए। इसमें प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ.नितिन गौड़ ने 17 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हापुड़ रॉयल क्रिकेट टीम ने 185 रन बनाकर स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद सुपर ओवर फेंका गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए हापुड़ स्मैशर्स ने 20 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हापुड रॉयल क्रिकेट टीम दस रन ही बना पाई। राकेश त्यागी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 साल बाद पहुंचा अपने गांव खूब हाइ वोल्टेज ड्रामा

20 साल बाद पहुंचा अपने गांव खूब हाइ वोल्टेज ड्रामा

20 साल बाद पहुंचा अपने गांव खूब हाइ वोल्टेज ड्रामा

20 साल बाद पहुंचा अपने गांव खूब हाइ वोल्टेज ड्रामा

20 साल बाद पहुंचा अपने गांव खूब हाइ वोल्टेज ड्रामा

20 साल बाद पहुंचा अपने गांव खूब हाइ वोल्टेज ड्रामा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed