{"_id":"626ee777e4c69026f327fdc2","slug":"hapur-pilakhwa-news-gbd237759435","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मासूमों को पुलिस ने परिजनों से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मासूमों को पुलिस ने परिजनों से मिलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो मासूमों को पुलिस ने परिजनों से मिलाया
पिलखुवा। ननिहाल स्थित शादी समारोह में शामलि होने आए दो मासूम अचानक लापता हो गए। परिजनों द्वारा मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के अंतर्गत कुछ ही घंटे में दोनों मासूमों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चों के परिजन पुलिस कार्य की सराहना कर रहे हैं।
मेरठ निवासी एक परविार पिलखुवा रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था। परिवार के साथ सात और पांच साल के दो मासूम बच्चे भी थे। रविवार दोपहर अचानक दोनों मासूम गायब हो गए। परिजनों द्वारा काफी तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पर कुछ भी पता नहीं चल सका। परिजनों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि मासूमों के लापता होने की सूचना पर तत्काल ऑपरेशन स्माइल के तहत पुलिस तलाश में जुटी गई। कुछ ही घंटो में पुलिस ने दोनों मासूमों को खोज निकाला और परिजनों से सुपुर्द कर दिया।