फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hapur on classic steel department launched the search

क्लासिक स्टील पर आयकर की सर्च

Sat, 20 Aug 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला /हापुड़ Updated Sat, 20 Aug 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Hapur on classic steel department launched the search
आयकर विभाग - फोटो : अमर उजाला

आयकर विभाग के अधिकारियों की तीन टीमों ने शुक्रवार शाम शहर के प्रमुख क्लासिक स्टील ब्रांड के बर्तन कारोबारी और कमेटी संचालक रजनीश अग्रवाल के यहां आयकर विभाग की सर्च शुरू हुई। इनकी कसेरठ बाजार स्थित दुकान, शिवपुरी स्थित आवास तथा धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री पर एक साथ सर्च शुरू की। इससे शहर में हड़कंप मच गया। तीनों टीम ने दो घंटे कह कार्रवाई में बड़ी संख्या में रिकार्ड अपने कब्जे में ले लिया। रिकार्ड की जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। टीमों को दुकान और मकान से 21 लाख रुपया मिला है।

विज्ञापन


कसेरठ बाजार स्थित क्लासिक स्टील पर चार गाड़ियों में पुलिस के साथ पहुंचे आयकर अधिकारियों ने दो घंटे की कार्यवाही के दौरान बड़ी संख्या में फाइलें सीज कीं। इससे पहले सर्च शुरू होते ही व्यापारी नेता नरेश अग्रवाल ललित छावनी वाले, अमन गुप्ता और राजीव गर्ग आदि के नेतृत्व में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया और काफी हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान आयकर विभाग के अधिकारियों ने शिवुपरी स्थित उनके आवास पर भी सर्च शुरू कर दी।

इस दौरान कोठी के गेट पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। किसी को अंदर बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। यहां भी आयकर अधिकारी तीन गाड़ियों में पहुंचे थे। व्यापारी नेता उनके निवास पर पहुंच गए तथा वहां भी हंगामा किया। धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में उनकी फैक्ट्री क्लासिक प्रोडक्ट है। यह फैक्ट्री रजनीश गुप्ता के भांजे कपिल गुप्ता की पत्नी दीप माला गुप्ता के नाम से है। इस फैक्ट्री पर भी आयकर विभाग की एक टीम ने जांच की और वहां से काफी दस्तावेज कब्जे में लिये। इस टीम ने वहां भी करीब दो घंटे तक दस्तावेजों की छानबीन की।  
विज्ञापन
विज्ञापन



क्लासिक स्टील के मालिक रजनीश अग्रवाल का कहना है कि जो फाइल आयकर विभाग की टीम ले गयी है, वह सभी नंबर एक की हैं। दुकान पर 5 लाख रुपये तथा घर पर 16 लाख रुपये थे, जिन्हें सिर्फ रिकार्ड में दर्ज कर छोड़ गये हैं। उनका कहना है कि आयकर अधिकारी जाते समय कह गये हैं कि उनकी फाइलों की जांच कर उन्हें वापस कर देंगे। उन्होंने माना है कि वह कमेटियों का काम करते हैं लेकिन यह काम अब कम कर दिया बल्कि फैक्ट्री पर ज्यादा ध्यान देते हैं।


अपर आयकर आयुक्त बुलंदशहर/ हापुड़ वीके दीक्षित का कहना है कि अभी टीम की कार्यवाही पूरी नहीं हुई है। दुकान मकान और फैक्ट्री से जो अभिलेख तथा कुछ नगदी मिली हैं, उनकी जांच की जा रही है। पूरी कार्यवाही के बारे में शनिवार की शाम तक जानकारी दी जा सकेगी। 

कसेरठ बाजार में आयकर सर्च से मचा हड़कंप
क्लासिक स्टील की दुकान पर सर्च से शहर में हड़कंप मच गया। विरोध में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर हंगामा किया। इस बीच पहुंचे भारी पुलिस बल ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा, करीब दो घंटा चली कार्रवाई के दौरान उद्यमियों ने अफसरों की गाड़ियों के सामने नारेबाजी की। सर्च की जानकारी मिलते ही व्यापारियों में रोष फैल गया था। इस दौरान दुकानदार लोगों से फोन पर संपर्क साधते रहे। कार्रवाई पूरी होने के बाद टीम दुकान से दर्जनों फाइलें सील कर अपने साथ ले गई। इससे गुस्साए उद्यमियों ने अफसरों की गाड़ी के सामने खूब हंगामा किया।

सरकार ने दिया है 30 सितंबर तक समय
सर्च के दौरान कुछ व्यापारी कहते रहे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 सितंबर तक ब्लैक मनी को सफेद करने का समय दिया है, ऐसे में आयकर विभाग की टीम उनके यहां कोई कार्रवाई नहीं कर सकती। व्यापारी नेता नरेश अग्रवाल का कहना था कि आयकर विभाग ने मोदी सरकार की योजना के विपरीत काम किया है। इसलिए वह लोग विरोध कर रहे हैं।

आयकर विभाग की सर्च से अटकी व्यापारियों की सांसें
 स्टील कारोबारी के यहां आयकर की सर्च से कई व्यापारियों की सांसें अटकी हैं। छोटे-बड़े सैकड़ों व्यापारियों ने इनके यहां करोड़ों की कमेटी डाल रखी हैं। कार्रवाई से उन्हें अपना रुपया डूबने का डर सता रहा है। इस संबंध में बोलने से कतरा रहे हैं।

स्टील कारोबारी रजनीश अग्रवाल शहर का कमेटी डालने का भी काम है। उनके पास व्यापारी लाखों-करोड़ों रुपये की कमेटी डालते हैं। शुक्रवार शाम इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की सर्च ने शहर के व्यापारियों को मुश्किल में डाल दिया है। सूत्रों की मानें तो व्यापारियों ने रजनीश अग्रवाल के यहां काफी कमेटी डाल रखी है।

अफसरों को यदि रिकार्ड में कमेटियों की जानकारी मिली तो व्यापारियों पैसा डूब सकता है। इससे कई व्यापारी तो बर्बाद हो जाएंगे। हालांकि व्यापारियों के नामों की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। रजनीश अग्रवाल ने बातचीत में फैक्ट्री के साथ ही कमेटी का धंधा करना स्वीकारा है। उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने रुपये की कमेटियां पड़ी हैं।  

नगद धनराशि पर संशय बरकरार
आयकर विभाग की सर्च में मिली धनराशि को लेकर संशय बरकरार है। व्यापारी का कहना है कि घर और दुकान से कुल 21 लाख रुपये मिले हैं, वहीं लोगों में चर्चा रही कि टीम को मिली धनराशि बहुत ज्यादा है।  रजनीश अग्रवाल का कहना है कि कारोबारी एक करोड़ रुपये नगर रख सकता है, जबकि दो किलो सोने के जेवर एक महिला रख सकती है।

आयकर सर्च से प्रमुख व्यापारियों को सता रहा बुरे दिन का भय
क्लासिक स्टील के मालिक के यहां आयकर विभाग की सर्च से मोदी सरकार में अच्छे दिन आने का सपना देख रहे काली कमाई करने वाले अनेक व्यापारियों को बुरे दिनों का भय सताने लगा है। अनेक कारोबारी ऐसे हैं, जो नियमानुसार आयकर नहीं देते हैं। इसकी जानकारी अधिकारियों को है। अफसर व्यापारियों के विरोध तथा चुपचाप जेब गर्म होने पर चुप्पी साध लेते हैं।

अपर आयुक्त आयकर बुलंदशहर/हापुड़ वीके दीक्षित कई बार व्यापारियों/उद्यमियों के साथ बैठक कर चुके हैं । वह आयकर घोषणा योजना का लाभ लेने की लगातार अपील कर रहे हैं। व्यापारियों के कान पर जूं नहीं रेंगी। शुक्रवार को क्लासिक स्टील पर सर्च आपरेशन होते ही काली कमाई करने वालों की नींद उड़ गई।


  टैक्स के एक अधिवक्ता ने बताया कि सर्च के बाद कई व्यापारियों ने संपर्क कर फाइल दुरुस्त कराने और आयकर की घोषणा योजना का लाभ दिलाने की सलाह ली है। उनका मानना है कि इस सर्च से विभाग की आय बढ़ जायेगी। आयकर विभाग के सर्च आपरेशन 30 अगस्त से बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed