फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Attempted gang rape after kidnapping, failed and threw the girl from the roof in hapur news

UP: अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, विफल होने पर किशोरी को छत से फेंका

Wed, 16 Nov 2022 09:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा/हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा/हापुड़ Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Wed, 16 Nov 2022 09:45 PM IST
सार

हापुड़ के पिलखुवा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां किशोरी को बहला- फुसलाकर एक युवक अपने दोस्त के घर ले गया, यहां पर उसका दोस्त अकेला था। आरोप है कि दोनों ने किशोरी से जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर छत से धक्का दे दिया।

विज्ञापन
Attempted gang rape after kidnapping, failed and threw the girl from the roof in hapur news
फाइल फोटो

विस्तार

हापुड़ जिले के पिलखुवा में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी किशोरी को अगवा कर उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुष्कर्म में विफल रहने पर आरोपियों ने किशोरी को मकान की धत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी पैर की हड्डी टूटने के साथ सिर में भी चोट आई है। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रयास और एससीएसटी एक्ट अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी व्यक्ति द्वारा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गत सोमवार को मोहल्ला निवासी एक युवक उसकी 15 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर अपने दोस्त के घर ले गया था, जहां पर उसका दोस्त अकेला था। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ करते जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी उसे मकान की छत पर ले गए और धक्का देकर नीचे फेंक दिया। नीचे गिरते ही किशोरी बेहोश हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। किशोरी ने होश में आने पर आपबीती बताई, जिसके बाद मोहल्ला वालों ने किशोरी को उसके घर तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह का कहना है कि किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला एससीएसटी एक्ट से जुड़ा होने के कारण विवेचना सीओ पिलखुवा वरुण मिश्रा द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed