फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जादोपुर में हुए पथराव में 50 पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जादोपुर में हुए पथराव में 50 पर मुकदमा
विज्ञापन

पिलखुवा। शनिवार की रात जादोपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और पथराव मामले में 15 नामजद समेत 50 के खिलाफ एससीएसटी एक्ट बलवा और मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

जादोपुर निवासी राजेंद्र द्वारा थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका भतीजा विनय गांव के कुछ युवकों के साथ सुबह को दौड़ लगाने जाता है। उसने अपने मोबाइल स्टेटस पर बाबा भीमराव आंबेडकर का फोटो लगा रखा है। आरोप है कि उसे बदलवाने के लिए मोंटी और शैंकी दबाव बना रहे थे, और इसी के चलते वह रंजिश मानते है। आरोप है कि गत 3 सितंबर की देरशाम हरिओम, सोनू, राजेंद्र, सोनू, प्रेमपाल, प्रवेश, सुरेश, विपिन, दीपक, मोंटी, आकाश, ओमपाल, अतुल, शैंकी और करीब 30-40 लोगों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। आरोप है कि हमलावरों ने पथराव भी किया। जिसमें महिला किरन के अलावा दुष्यंत, राकेश, सुशील समेत अन्य कई लोग घायल हे गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि राजेंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed