फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से निकाले 25 हजार रूपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
hapur news
एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से निकाले 25 हजार रुपये
विज्ञापन

पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा गांव निवासी उषा देवी का एटीएम कार्ड बदलकर शातिर ने तीन बार में 25 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर खाते से रकम निकलने का संदेश देख महिला के पैरों तले से जमीन खिसक गई। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

पीड़िता ने बताया कि पिलखुवा स्थित एक बैंक में खाता है। मंगलवार को एक व्यक्ति ने उनके खाते में 40 हजार रुपये डाले थे। आरोप है कि कुछ देर बाद मोबाइल पर दो बार में दस-दस और तीसरी बार में पांच हजार रुपये निकलने के संदेश आए। एटीएम से एक दिन में 25 हजार रुपये निकालने की लिमिट है, जबकि एटीएम कार्ड भी उनके पास था। वह परिजनों के साथ बैक की शाखा पहुंची, और कर्मियों से वार्ता की। उन्होने बताया कि बैंक कर्मियों ने बताया कि उनके पास जो एटीएम वह किसी और का है, तुम्हारे एटीएम से किसी व्यक्ति द्वारा अलीगढ़ में रुपये निकाले गए है। इसके बाद महिला ने अपने एटीएम कार्ड को बंद कराया। पीड़िता का कहना है कि दो साल पहले वह वैष्णो देवी दर्शन करने के लिए गई थी, उसने जम्मू में एटीएम से रुपये निकाले थे, तब से उसके द्वारा एटीएम का इस्तेमाल नहीं किया गया है और वह तभी से घर पर अलमारी में रखा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed