{"_id":"62d1a1585550032ce715b3aa","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd241583373","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी करप्शन के अधिकारी बनकर लूट ले गए 28 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी करप्शन के अधिकारी बनकर लूट ले गए 28 हजार रुपये
विज्ञापन
बडोदा हिंदूवान स्थित देसी शराब ठेका की तलाशी लेते फार्जी एंटी करप्शन कर्मी।
- फोटो : PILAKHWA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटी करप्शन के अधिकारी बनकर लूट ले गए 28 हजार रुपये
पिलखुवा। शुक्रवार को एंटी करप्शन के अधिकारी बनकर शातिरों ने बडौदा हिंदवान स्थित देसी शराब के ठेके से 28 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपी ठेका स्वामी और सेल्समैन को कार में बैठाकर कुछ दूर तक ले गए और जान से मारने की धमकी देकर छोड़ कर भाग गए। लूट का अहसास होने पर ठेका स्वामी राजीव ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बडौदा हिंदवान में देसी शराब का ठेका है। जिसके स्वामी इसी गांव निवासी राजीव कुमार है। धौलाना तहसील क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक विकास कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ठेका स्वामी ने उन्हें सूचना दी कि ठेके पर पांच-छह लोग जबरन घुस आए है और वह एंटी करप्शन के अधिकारी बता रहे है। जिसके बाद आबकारी निरीक्षक ने कुछ देर में मौके पर पहुंचने की बात कही। जब तक आबकारी निरीक्षक पहुंचे, तब तक आरोपियों ने ठेका स्वामी और सेल्समैन को भयभीत कर गल्ले में रखे 28 हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर ठेका स्वामी और सेल्समैन को जबरदस्ती कार में बैठा लिया। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि उक्त मामले की सूचना जिला आबकारी निरीक्षक को दे दी गई।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह का कहना है कि ठेका स्वामी राजीव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ठेके एवं उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। ठेका स्वामी द्वारा भी कुछ वीडियो की फुटेज दी गई है, जिसमें कार का नंबर दिखाई दे रहा है। कार नंबर के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।