{"_id":"62c3349eb6479019fe70f814","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2410440154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल बकायेदार ओटीएस योजना का 15 तक उठा सकेंगे लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल बकायेदार ओटीएस योजना का 15 तक उठा सकेंगे लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बिल बकायेदार ओटीएस योजना का 15 तक उठा सकेंगे लाभ
पिलखुवा। बिजली बिल के बकायेदार अब 15 जुलाई तक एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ उठा सकेंगे। इसके अंतर्गत बकायेदारों को सरचार्ज अर्थात ब्याज की छूट दी जा रही है। पिलखुवा डिवीजन में करीब 46 हजार उपभोक्ताओं पर ऊर्जा निगम का लगभग सौ करोड़ रुपया बकाया है।
शासन ने बिजली बिल पर ओटीएस योजना एक जून से शुरू होकर 30 जून को समाप्त हो गई थी, लेकिन अब दोबारा से 15 जुलाई तक बढ़ा दी है। अधिशासी अभियंता भूपेेंद्र सिंह ने बताया कि डिवीजन में अभी भी करीब 46 हजार उपभोक्ताओं पर निगम का लगभग सौ करोड़ रुपये बकाया है। बकाएदारों में नलकूप उपभोक्ता बड़ी संख्या में शामिल है। इनमें वह भी उपभोक्ता है जिनका बिल जमा करने को लेकर पूर्व से विवादित मामला चला आ रहा है। ऐसे उपभोक्ताओं पर निगम का लगभग 80 करोड़ बकाया है। उन्होंने बताया कि तीन जुलाई तक 50 हजार घरेलू उपभोक्ताओं में से मात्र 8624 ने ही योजना का लाभ लिया है। व्यवसायिक करीब डेढ़ हजार बकायेदार में से 456 उपभोक्ता ही योजना का लाभ ले पाये हैं। इसके अलावा साढे चार हजार नलकूप बकायेदार उपभोक्ताओं में से 873 ने तीन जुलाई तक योजना का लाभ लिया है। उन्होंने बताया कि उक्त योजना के अंतर्गत करीब नौ करोड़ रुपये जमा किया जा चुका है।