{"_id":"62c333ea1c366b6488542ef2","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2410439155","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजा तस्कर गैंग की महिला सरगना समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांजा तस्कर गैंग की महिला सरगना समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांजा तस्कर गैंग की महिला सरगना समेत चार गिरफ्तार
पिलखुवा। पुलिस ने गांजा तस्कर गैंग की सरगना महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तलाशी में आरोपियों के कब्जे से करीब सौ किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग साढ़े तीन लाख है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस फोर्स गश्त और संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने मुकीमपुर तिराहा से गांजा तस्कर गैंग की सरगना पिलखुवा निवासी शबनम, नई मंडी पिलखुवा निवासी नबाब, मुजफ्फरनगर के बुढाना निवासी बंटी और मेरठ के शौकिन गार्डन लिसाडी गेट निवासी अमन को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब साढ़े तीन लाख रूपये कीमत का करीब सौ किलो गांजा बरामद किया। उन्होंने बताया कि पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने गांजा की तस्करी करने का अपराध स्वीकार किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गैंग लीडर शबनम अभी पिछले दिनों मेरठ जेल से जमानत कर रिहा होकर आई है।