फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

छिजारसी टोल पर भाकियू का हंगामा, टोल फ्री कराने का प्रयास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
hapur news
छिजारसी टोल प्लाजा पर हंगामा करने के बाद एकत्र भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : PILAKHWA
छिजारसी टोल पर भाकियू का हंगामा, टोल फ्री कराने का प्रयास
विज्ञापन

पिलखुवा। भाकियू (जनमंच) कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को छिजारसी टोल पर जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं से टोल वसूलने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया, इस दौरान टोल फ्री कराने का भी प्रयास किया गया। लेकिन टोल प्रबंधक द्वारा समस्याओं के निस्तारण के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे भारतीय किसान यूनियन (जनमंच) के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह गुर्जर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता छिजारसी टोल प्लाजा पर पहुंचे। जिन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं और किसानों से टोल वसूलने के विरोध में हंगामा और प्रदर्शन करते हुए टोल प्लाजा को फ्री कराने का प्रयास किया। संगठन के जिलाध्यक्ष जगवीर सिंह ने बताया कि टोल कर्मियों द्वारा संगठन के कार्यकर्ताओं व किसानों से अभद्रता की जाती है। मनमाना शुल्क वसूला जा रहा है, लोकल में रहने वाले लोगों को भी परेशान किया जा रहा है। ये मनमानी बरदाश्त नहीं किया जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान टोल प्लाजा कर्मी और भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। सूचना मिलने पर छिजारसी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित किसानों को समझा कर शांत कराया। टोल प्रबंधक ने भी भाकियू कार्यकर्ताओं की समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर विनित, पप्पू कश्यप, सचिन गुर्जर, अरूण गुर्जर, विजेंद्र उपाध्याय, सुधीर त्यागी, पिंटूपाल, सलाउद्दीन सैफी, सतवीर सिंह, प्रिंस त्यागी, बाबू खान, गोरव गुर्जर समेत अन्य किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
भाकियू(जनमंच) के कार्यकर्ताओं ने प्लाजा पर हंगामा और प्रदर्शन कर टोल को फ्री कराने का प्रयास किया गया। लेकिन उन्हें समझाकर शांत करा दिया और टोल प्लाजा को भी फ्री नहीं होने दिया गया।
- शेषनाथ, प्रबंधक, छिजारसी टोल प्लाजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed