{"_id":"62a8ae6755f67051452b4970","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2400465176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिकाध्यक्ष की शिकायत पर शासन ने लिया संज्ञान, डीएम से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिकाध्यक्ष की शिकायत पर शासन ने लिया संज्ञान, डीएम से मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिकाध्यक्ष की शिकायत पर शासन ने लिया संज्ञान, डीएम से मांगी रिपोर्ट
होटल की भूमि पर कांप्लेक्स बनने का मामला -
पिलखुवा। तीन सितारा होटल की जमीन पर कांप्लेक्स बनाने का मामला गरमाता जा रहा है। पालिकाध्यक्ष गीता गोयल की शिकायत पर शासन ने संज्ञान लेते हुए डीएम मेधा रूपम से आगामी 22 जून तक रिपोर्ट मांगी है। वहीं अब पालिकाध्यक्ष ने हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण को पत्र भेजकर होटल के लिए आवंटित जमीन पर किसी भी प्रकार के भवन निर्माण का मानचित्र स्वीकृत न करने की मांग की है।
पिलखुवा में सरकार की संगठित विकास योजना के अतर्गत करीब दो दर्शक पूर्व शैलेष फार्म कॉलोनी को आवासीय और व्यवसायिक प्रतिष्ठान के रूप में विकसित किया गया था। योजना के तहत हाईवे किनारे रोडवेज बस स्टैंड के पास करीब 3247 वर्गमीटर भूमि तीन सितारा होटल के लिए रेलवे रोड निवासी एक फर्म के प्रोपराइटर के नाम आवंटित की गई थी। आरोप है कि आवंटी ने पालिका अधिकारियों की मिलीभगत से इस जमीन को टुकड़ों में बेच दिया। इसी जमीन के 836.40 वर्गमीटर भूमि पर कांप्लेक्स बन गया है। मामले का खुलासा होने पर पालिकाध्यक्ष ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की। जिस पर शासन ने संज्ञान लते हुए डीएम से रिपोर्ट तलब की है।
कोट-
हाईवे किनारे तीन सितारा होटल की जमीन पर कांप्लेक्स बनने के मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई थी। जिस पर शासन ने संज्ञान लेते हुए डीएम हापुड़ से 22 जून तक मामले में जांच रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा एचपीडीए को पत्र भेजकर उक्त भूमि पर किसी भी प्रकार के भवन निर्माण संबंधी मानचित्र स्वीकृत नहीं करने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
- गीता गोयल पालिकाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद पिलखुवा।