फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

तीन सितारा होटल की जमीन बेचकर बना दिया कांप्लेक्स

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
hapur news
तीन सितारा होटल की जमीन बेचकर बना दिया कांप्लेक्स
विज्ञापन

पिलखुवा। शहर में तीन सितारा होटल के लिए आवंटित भूमि का कुछ हिस्सा बिना अनुमति बेचने और उस पर कांप्लेक्स का निर्माण कराने के मामले में नगर पालिका चेयरमैन गीता गोयल ने तत्कालीन संपत्ति व अधिशासी अधिकारी के खिलाफ मंडलायुक्त और डीएम को पत्र भेजकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
पिलखुवा में संगठित विकास योजना के अंतर्गत हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराने के बाद शैलेष फार्म कॉलोनी को दो जोन विकसित किया गया था। इसमें पहले जोन में आवासीय कॉलोनी और दूसरे जोन में व्यवसायिक प्रतिष्ठान के रूप में विकसित किया गया था। आवासीय कॉलोनी में पार्क, कम्यूनिटी सेंटर के अलावा हाईवे किनारे नगर पालिका परिषद कार्यालय, परिसर स्थित कांप्लेक्स रोडवेज बस स्टैंड और तीन सितारा होटल के लिए भूमि आवंटित करके नगर पालिका परिसर के अधीन कर दिया गया था। तीन सितारा होटल की भूमि रेलवे रोड स्थित एक फर्म अर्थात प्रोपराइटर के नाम पर आवंटित की गई। पालिका शर्तों के अनुसार उक्त भूमि पर होटल का ही निर्माण होना था। आरोप है कि पालिका के तत्कालीन संपत्ति और अधिशासी अधिकारी ने शासन और उच्चाधिकारियों की बिना अनुमति तथा उपयोगिता प्रमाणपत्र परिवर्तन कराए बिना होटल को आवंटित भूखंड के कुछ भाग को बेचने की अनुमति दे दी गई। जो बैनामा और पालिका शर्तों के विपरीत है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष गीता गोयल ने बताया कि नगर पालिका के तत्कालीन संपत्ति एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा तीन सितारा होटल को आवंटित भूमि को बिना शासन एवं उच्चाधिकररी की स्वीकृति के बिना बेचने की अनुमति प्रदान करने का मामले का खुलासा आरटीआई के माध्यम से हुआ है। इस बाबत मंडलायुक्त, डीएम और एडीएम को शिकायत भेजकर जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed