{"_id":"6294f980b9be7729790483eb","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2392600108","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएससी : पिलखुवा की शिवांगी को 177 वी रेंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएससी : पिलखुवा की शिवांगी को 177 वी रेंक
विज्ञापन
हापुड़ ः आईएएस बनी पिलखुवा की शिवांगी को घर पर फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई देते भाजपा जिला उपाध्य
- फोटो : PILAKHWA
यूपीएससी - पिलखुवा की शिवांगी को 177वीं रैंक
पिलखुवा। नगर की गांधी कॉलोनी निवासी शिवांगी गोयल ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की है। शिवांगी गोयल ने भारत वर्ष में 177 वीं रैंक प्राप्त की है। आईएएस बनी शिवांगी गोयल ने हाईस्कूल और इंटर गाजियाबाद के होली चाइल्ड विद्यालय और बीकॉम दिल्ली के श्रीराम डिग्री कॉलेज के उत्तीर्ण की है। उनका कहना है कि मेहनत, लगन, आत्मविश्वास से यह सफलता प्राप्त की है।
नगर के तिरपाल कारोबारी राजेश गोयल उर्फ की पुत्री शिवांगी गोयल तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी है। सोमवार को यूपीएससी परीक्षा के परिणाम में शिवांगी गोयल को 177वीं रैंक प्राप्त हुई। शिवांगी ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे लखनऊ से फोन आया, वहां से 177वीं रैंक प्राप्त करने पर उन्हें बधाई दी गई। यह सुनकर शिवांगी और परिवार के सदस्यों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शिवांगी गोयल ने बताया कि आत्मविश्वास, लगन, मेहनत, और अनुशासन की बदौलत ही उन्होंने यह सफलता प्राप्त की है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं में सबसे पहले आत्मविश्वास जरूरी है। आप जिस क्षेत्र की तैयारी कर रहे हैं उस पर अपना खास ध्यान रहना चाहिए। लगातार पढ़ाई जरूरी है लेकिन तय करना चाहिए कि क्या पढ़ें और कैसे पढें। शिवांगी को बधाई देने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश तोमर, सभासद अंशुल मित्तल, श्री वैश्य अग्रवाल महासभा से अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, समाजसेवी संजय बंसल अकेला, श्रवण कुमार तोमर, नरेन्द्र गोयल, शिवकुमार टांक, मनोज बंसल, उदित अग्रवाल समेत शहर के व्यापारी आदि शामिल रहे।
बिना कोचिंग के मिली सफलता
आईएएस बनी शिवांगी गोयल ने बताया कि कहीं भी कोचिंग नहीं की, स्वंय घर पर ही पढाई कर संघ लोग सेवा आयोग की परीक्षा पास की है। उन्होने बताया कि वह रोजाना दस से 12 घंटा पढ़ाई करती थी। जिसके चलते यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईएएस बनी है। उन्होंने युवाओं से भी मेहनत, लगन और आत्म विश्वास के साथ पढ़ाई कर लक्ष्य प्राप्त करने का आह्वान किया है।