{"_id":"628528ef48a7084c725cccf4","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd238617274","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या कर शव को संदूक में रखकर मसूरी नहर में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हत्या कर शव को संदूक में रखकर मसूरी नहर में फेंका
विज्ञापन

पिलखुवा। शराब पीने का विरोध करने पर पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद पति ने शव को संदूक में रखकर मसूरी नहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया वहीं निशानदेही पर मसूरी नहर में शव की तलाश कराई लेकिन देर शाम तक शव बरामद नहीं हो सका।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि स्थानीय मोहल्ला गढी कंखली निवासी बबीता गत दस मई को लापता हो गई थी, जिसकी गुमशुदगी बुलंदशहर जनपद के खुर्जा निवासी महिला के पिता विजयपाल ने थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में महिला की उसके पति द्वारा हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया। जिसके बाद महिला के पति नरेश को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी शराब पीने का विरोध करती थी, इसके कारण रोज घर में झगड़ा होता था। इससे गुस्से में आकर उसने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी और शव को संदूक में रखकर मसूरी गंगनहर में फेंक दिया।
गंगनहर में महिला के शव की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर के जिन-जिन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगनहर निकल रही है, सभी के थाना प्रभारियों को इस संबंध में सूचना भिजवा दी गई है।
विज्ञापन
शादी के बाद से ही दंपती में रहता था झगड़ा
बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना के गांव खलसिया निवासी बबीता की शादी 25 मई 2015 को नरेश के साथ हुई थी। बताया जाता है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही दंपती के बीच झगड़ा शुरू हो गया था। महिला के मायके पक्ष द्वारा मामले की शिकायत बुलंदशहर पुलिस से की गई थी। जिसके बाद बुलंदशहर पुलिस ने दंपती में समझौता कराया गया था। जिसके बाद बबीता अपने पति से साथ ससुराल आकर रहने लगी थी।