{"_id":"62530bb687f8235fb556c161","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2366938181","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं की बोरियों से भरा कैंटर पलटा, दो घंटे तक बाधित रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं की बोरियों से भरा कैंटर पलटा, दो घंटे तक बाधित रहा यातायात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं की बोरियों से भरा कैंटर पलटा, दो घंटे तक बाधित रहा यातायात
पिलखुवा। गुलावठी-धौलाना मार्ग पर गेहूं की बोरियों से भरा कैंटर रविवार की सुबह सड़क पर पलट गया। जिसके चलते करीब दो घंटा तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान मुसाफिर और चालकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
रविवार को एक कैंटर गेहूं की बोरी भरकर गुलावठी की ओर से धौलाना की तरफ जा रहा था। रास्ते में स्थित गांव डहाना में मार्ग जर्जर हालत में हुआ पड़ा है, जिसका वर्तमान में पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी द्वारा धौलाना से गुलावठी की ओर जाने वाली साइड पर आरसीसी की सड़क का निर्माण किया जा चुका है। लेकिन गुलावठी से धौलाना की ओर जाने वाले मार्ग पर अभी निर्माण कार्य नहीं किया है। उस मार्ग पर गहरे गड्ढे हैं। इसी के चलते कैंटर अचानक पलट गया। गनीमत रही कि कैंटर की चपेट में कोई नहीं आया, वरना किसी बड़ी घटना के घटित से इंकार नहीं किया जा सकता। दुर्घटना के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। गुलावठी की ओर से वाला मार्ग बाधित हो गया। वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर धौलाना पुलिस ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों ने मद्द से कैंटर के सहारे से नया रास्ता बनाकर यातायात को सुचारू किया।