फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

व्यापारी हत्याकांड : मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी समेत दो और बदमाश गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
hapur news
व्यापारी हत्याकांड : मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी समेत दो और बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

पिलखुवा। किराना व्यापारी मयंक मित्तल की हत्या के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश शंकर तोमर समेत दो को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ गालंद गांव के जंगल में हुई। वांछित अपराधी शंकर तोमर की टांग में गोली लगी है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से व्यापारी की हत्या में प्रयुक्त सेंट्रो कार और तमंचा बरामद किए हैं।
एक अप्रैल को लूट के उद्देश्य से बदमाशों ने धौलाना कट के पास स्थित किराना के थोक व्यापारी राजीव मित्तल की दुकान में दाखिल होने का प्रयास किया था। विरोध करने पर राजीव को चाकुओं से गोदकर और उनके पुत्र मयंक मित्तल के सिर में गोली मार दी थी। दो अप्रैल की रात उपचार के दौरान मयंक की मौत हो गई थी। पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ के बाद रजनी विहार निवासी रोहित चौधरी को गिरफ्तार किया था, हिंडालपुर निवासी शंकर तोमर और गौतमबुद्धनगर के थाना जारचा क्षेत्र के गांव खटना निवासी आबिद मौके से फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शंकर तोमर की गिरफ्तरी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

सीओ पिलखुवा डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि वांछित अपराधी शंकर तोमर एक अन्य साथी के साथ नंदराम होटल पर आ रहा है। घेराबंदी देख सेंट्रो कार में सवार शंकर तोमर फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर गांलद गांव के जंगल में दोनों बदमाशों को घेर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली शंकर की टांग में लगी, जिससे वह वहीं जमीन पर गिर गया। घायल हालत में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। चंडी मंदिर के पास शंकर के साथी उमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कार, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। बरामद कार व्यापारी मयंक की हत्या में प्रयुक्त की गई थी। पूछताछ में गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने व्यापारी की हत्या के मामले में शामिल होना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed