{"_id":"6248877eff1e414cea69959d","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2362844147","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार दिए रुपये मांगे तो दोस्त पर चलाईं गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार दिए रुपये मांगे तो दोस्त पर चलाईं गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधार दिए रुपये मांगे तो दोस्त पर चलाई गोली
पिलखुवा। पबला रोड पर दो दिन पहले चली गोली के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उधार दिए तीन लाख रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने अपने दोस्त पर ही गोली चलाई थी।
जनपद गौतमबुद्धनगर के दादरी थानांतर्गत मोहल्ला गौतमपुरी निवासी विकास कुमार द्वारा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मोहल्ला धोबीघाट निवासी विकास उर्फ सोनू उसका दोस्त है। चार साल पहले सोनू ने विकास से तीन लाख रुपये उधार लिए थे। कई बार रुपये वापस मांगे का तकादा किया गया, लेकिन सोनू टाल मटोल करता रहा। गत 31 मार्च को सोनू ने फोन कर विकास को रुपये देने के बहाने पिलखुवा में अपने घर बुलाया था। जहां रुपये के लेनदेन को लेकर विकास और सोनू में विवाद हो गया। इसके बाद में विकास स्कूटी द्वारा वापस दादरी लौटने लगा। आरोप है कि सोनू ने उसे रास्ते में रोक लिया और पबला रोड पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तमंचे से गोली चला दी। हालांकि गोली विकास को छूकर निकल गई। विकास ने मौके से भागकर जान बचाईं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचे को भी बरामद कर लिया गया है।