फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दबंगों ने दूल्हा, दुल्हन और बरात को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दबंगों ने दूल्हा, दुल्हन और बरात को पीटा
विज्ञापन

धौलाना (हापुड़)। मेरठ के नानू गांव से रविवार को पिपलैडा आई बरात के साथ दबंगों ने मारपीट की। विरोध करने पर दुल्हन के घर धावा बोलकर दूल्हे व उसके परिजनों पर भी हमला किया। घटना की जानकारी दुल्हन के परिजनों ने पुलिस को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव पिपलैडा में अब्दुल रहीम की पुत्री रजिया से शादी के लिए ग्राम नानू जनपद मेरठ से तारीफ पुत्र गय्यूर अपने परिजनों संग बरात लेकर आया था। देर शाम जब बरात खाना खाने के लिए जा रही थी, इसी दौरान गांव निवासी कुछ लोगों ने अब्दुल रहीम की बेटी की बरात में आए बरातियों संग मारपीट कर दी। दुल्हन के परिवार वालों के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझ गया। लेकिन जब दूल्हा तारीख दुल्हन को विदा कर ले जा रहा था तो गांव के कुछ दबंगों जो दूल्हे के ननिहाल पक्ष के बताए गए हैं ने एक राय होकर दुल्हन की गाड़ी रोक दी। गाड़ी से जब निकल कर दूल्हे ने विरोध किया तो दबंगों ने उसके साथ भी मारपीट की। दूल्हे के साथ हुई मारपीट के बाद दुल्हन भी गाड़ी से उतर गई। इस दौरान दुल्हन को भी दबंगों ने पीट दिया। बताया जा रहा है कि दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दुल्हन को गंभीर चोटें आई हैं। दूल्हे की कार क्षतिग्रस्त हो गई। दूल्हे के पिता गयूर ने बताया कि मारपीट करने वाले दूल्हे के मामा पक्ष के हैं। जिन्होंने उनकी बेटी सोनम, रिश्तेदार इरफान, दूल्हा तारीफ, दुल्हन रजिया व उनके साथ मारपीट की है। सभी घायलों को धौलाना स्थित सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, परंतु मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएचसी प्रभारी ने दूल्हे को मेरठ रेफर कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने दूल्हा-दुल्हन के सोने चांदी के जेवरात और नकदी लूट लिए। गांव में तनाव का माहौल पैदा हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडे का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तरफ से अभी तहरीर आ रही है, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed