{"_id":"61ed97e4a0d3201bfa374c04","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd233123676","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता पर छात्र ने किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता पर छात्र ने किया जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता पर छात्र ने किया जानलेवा हमला
पिलखुवा। पबला रोड स्थित दिनेश नगर आवासीय कॉलोनी निवासी एक अधिवक्ता पर एक छात्र ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर ने अधिवक्ता का अंगूठा मुंह में चबाकर लहूलुहान कर पेंचकस से चेहरे पर वार किया। पड़ोसी महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। पीड़ित अधिवक्ता ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़ित अधिवक्ता मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार शाम को वह अपने आवास में बैठा था। तभी मूल रूप से आरा बिहार एवं वर्तमान में इसी कॉलोनी निवासी बीटेक का छात्र जबरन उसके घर में घुस आया और गाली-गलौज करने लगा। अधिवक्ता जब तक कुछ समझ पाता कि आरोपी ने पेंचकस से उसके चेहरे पर वार किया और उसका अंगूठा मुंह में चबा लिया। शोर मचाने पर पड़ोस की अधिवक्ता महिला मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करने का प्रयास किया। आरोपी ने महिला के साथ भी मारपीट की। इस बीच पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि मामले में पीड़ित अधिवक्ता मनोज की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी अविनाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से पेंचकस को भी बरामद कर लिया है।