{"_id":"61c6001af097bb03fb0515ac","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd231638837","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी का अपहरण कर चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी का अपहरण कर चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी का अपहरण कर चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
पिलखुवा। एक किशोरी के साथ उसी के मोहल्ले के चार युवकों द्वारा बहला फुसलाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने और वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
एक मोहल्ला निवासी किशोरी शहर में स्थित एक व्यापारी की फैक्टरी में साफ-सफाई का कार्य करती है। आरोप है कि फैक्टरी आते-जाते समय कॉलोनी निवासी चार युवक उसे देखकर फब्तियां कसते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। लोकलाज के कारण वह चुप रही। पीड़िता ने बताया कि गत आठ दिसंबर को वह फैक्टरी जा रही थी। रास्ते में चारों युवकों ने उसे रोका तथा बहला फुसलाकर उसे गांव सिखेड़ा रोड पर ले गए और जहां दुष्कर्म किये। इस दौरान आरोपियों ने उसकी वीडियो और फोटो खींच लिए थे। मुंह खोलने पर फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। इस कारणवह चुप रही। पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन बाद आरोपियों ने दोबारा से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। जिस पर उसने इनकार कर दिया। इस पर आरोपियों ने फोटो और वीडियो को वायरल कर दिया। वायरल वीडियो देखने के बाद किशोरी के परिजनों को मामले का पता चला। इसके बाद किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़िता परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक हापुड़ कार्यालय पहुंची तथा न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को किशोरी ने परिजनों के साथ थाने में पहुंचकर तहरीर दी।
--
आरोपियों की शीघ्र होगी गिरफ्तारी
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज एवं किशोरी के मेडिकल परीक्षण कराये जाने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों ने वायरल की गई वीडियो और फोटो भी मिल गए हैं। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
- अभिनव सिंह पुंडीर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली