फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ग्रामीणों की गाजियाबाद के अधिकारियों को दो टूक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
hapur news
ग्रामीणों की गाजियाबाद के अधिकारियों को दो टूक
विज्ञापन

पिलखुवा। डंपिंग ग्राउंड के विरोध में छह दिन से चल रहे धरना को समाप्त कराने के लिए शुक्रवार को गाजियाबाद निगम के अपर नगर आयुक्त राज नारायण पांडेय ग्रामीणों से मिले। दोनों पक्षों में सहमति नहीं बनने पर ग्रामीणों ने धरना जारी रखा है। उन्होंने डंपिंग ग्राउंड नहीं बनने की बात कहते हुए अधिकारियों दो टूक जवाब दे दिया है।
गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर का कूड़ा डंप करने के लिए गालंद में डंपिंग ग्राउंड बनाया जा रहा है। इसके विरोध में गालंद समेत आसपास कई गांवों के ग्रामीण गत रविवार से धरने पर बैठे हैं। ग्रामप्रधान गालंद प्रधान संजय कोरी ने बताया कि धरने को विभिन्न राजनीति और सामाजिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। शुक्रवार को गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारियों की एक टीम धरना स्थल पर आई थी। अधिकारियों का कहना था कि जमीन उनकी है, वह उसकी बाउंड्री बॉल कराएगी। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया और डंपिंग ग्राउंड वहां पर नहीं बनने देने की बात कही। लगभग तीस मिनट तक चली वार्ता के उपरांत समाधान नहीं निकलने पर अधिकारी वापस लौट गए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान का कहना है कि निगम के अधिकारियों से स्पष्ट कह दिया गया है कि वह किसी कीमत पर अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। इस मौके पर बीडीसी सदस्य रोहित, राजू तोमर, रंजीत तोमर, हरिओम तोमर, मनोज तोमर, आकाश, कृपाल सिंह, मनवीर, रिंकू, हेमंत तोमर, लाल सिंह, रामपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एसडीएम धौलाना विजय वर्धन सिंह का कहना है कि धरनारत ग्रामीणों से बात करने के लिए शुक्रवार को गाजियाबाद निगम के अपर नगर आयुक्त राजनारायण पांडेय और दो अधिकारी आए थे। सहमति नहीं बन पाई है। इस संबंध में अधिकारियों से बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed