{"_id":"615f43be8ebc3e62931b0bd5","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2273107106","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बुलाकर छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बुलाकर छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर बुलाकर छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म
पिलखुवा। कक्षा नौ की छात्रा से पड़ोसी युवक और उसके दोस्त ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि पड़ोसी युवक किसी काम के बहाने छात्रा को अपने घर बुलाकर ले गया था। आरोपियों ने इस बारे में किसी को बताने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित छात्रा के मामा की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
छात्रा के मामा ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि बुधवार को पड़ोस में रहने वाला युवक भांजी के घर आया और जरूरी काम होने का झांसा देकर अपने घर बुलाकर ले गया। यहां पर एक युवक पहले से ही बैठा हुआ था। छात्रा जब तक कुछ समझ पाती आरोपियों ने कमरा की कुंडी बंद कर दी और उससे छेड़छाड़ करने लगे। भांजी ने जब विरोध किया तो उसे पीटा और सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों उसे धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो वे उसे जान से मार देंगे। इसके बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। सीओ पिलखुवा डा. तेजवीर सिंह ने बताया कि छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।