फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कूड़ा डंप करने आये नगर निगम कर्मियों को ग्रामीणों ने एक बार फिर खदेड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
hapur news
डंपिंग ग्राउंड के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : PILAKHWA
कूड़ा डंप करने पहुंचे निगम कर्मियों का ग्रामीणों ने किया विरोध
विज्ञापन

गाजियाबाद/पिलखुवा। गालंद में बनाए गए डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने पहुंचे निगम के कर्मचारियों का ग्रामीणों ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में वहां कूड़ा डंप नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आसपास के गांवों के लोगों को एकजुट कर डंपिंग ग्राउंड पर धरना देंगे। दूसरी ओर, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने शनिवार को डंपिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने हापुड़ के डीएम से वार्ता की। उन्होंने नगर निगम को मदद का आश्वासन दिया है।
नगर निगम की ओर से गालंद गांव में नहर पटरी के पास करीब 45 एकड़ जमीन पर डंपिंग ग्राउंड बनाया है। नगर निगम ने यहां बृहस्पतिवार की रात से कूड़ा डालना शुरू किया गया था। शुक्रवार सुबह निगम कर्मचारी डंपर और जेसीबी वाहन लेकर डंपिंग ग्राउंड पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने हंगामा कर उन्हें खदेड़ दिया। ग्राम प्रधान संजय कुमार ने बताया कि शनिवार को भी निगम कर्मचारी डंपर लेकर आए थे, लेकिन उन्हें कूड़ा नहीं डालने दिया गया। किसी भी हाल में यहां डंपिंग ग्राउंड नहीं बनने दिया जाएगा। कूड़ा डालने का मतलब गांव वालों को महामारियां देना है। डंपिंग साइट आबादी वाले इलाकों से दूर बनाई जानी चाहिए। अगर निगम यहां जल्द ही कूड़ा डालना बंद नहीं करता है तो जन आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

------
नगर निगम ने रात में पहुंचाया कचरा
निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार का कहना है कि रात के वक्त डंपिंग ग्राउंड पर कचरा पहुंचाया गया है। शहर से निकलने वाले कचरे को नगर निगम कहां ले जाएगा। निगम के पास कोई और विकल्प नहीं है। हर जगह विरोध करने से कचरे का निस्तारण नहीं हो पाएगा। नगर निगम के पास ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है जिसमें कहीं कूड़ा डंप बिना उसका निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सरकारी योजना का विरोध करना ठीक नहीं : नगरायुक्त
नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने डीएम हापुड़ से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार और नीदरलैंड की कंपनी के बीच गालंद में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाने का अनुबंध कई साल पहले हो चुका है। जल्द ही यहां काम शुरू होने वाला है। इसकी वजह से यहां कचरा डाला जा रहा है। इस कचरे को भी पड़ा नहीं रहने दिया जाएगा, आधुनिक मशीनों से इसका निस्तारण कराया जाएगा। जल्द ही समस्या का निस्तारण हो जाएगा।

----
कई स्थानों से नहीं उठा कचरा
नगर निगम ने रात के वक्त गालंद में कचरा भेजा, लेकिन दिन में अधिकांश सेकेंडरी कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट से कचरा नहीं उठ पाया। गांधी जयंती पर जहां शहर भर में सफाई अभियान चलाया जा रहा था, वहीं, गोविंदपुरम, प्रताप विहार, वसुंधरा क्षेत्र के कई स्थानों पर कूडे़ के ढेर लगे थे।
एसडीएम धौलाना विजयवर्धन सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है, जल्द ही ग्रामीणों से वार्ता करके समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed