{"_id":"61520ba78ebc3e045e4f665b","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd226714822","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान पर एससी-एसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान पर एससी-एसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान पर एससी-एसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज
पिलखुवा। विकास खंड क्षेत्र के गांव शाहपुर फगौता निवासी एक मजदूर ने ग्राम प्रधान अतुल के खिलाफ कोतवाली में मारपीट करना और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप में एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ग्राम प्रधान की तलाश में दबिश दे रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर फगौता निवासी संजीव कुमार द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि गत 22 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री की जनसभा में जाने के लिए गांव से बस में लोगों को बैठाया जा रहा था। इस दौरान उसकी प्रधान से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसी के चलते गत 24 सितंबर को ग्राम प्रधान अतुल ने संजीव को देख गाली-गलौच शुरू कर दी तथा विरोध करने पर प्रधान ने ईंट से हमला कर संजीव को घायल कर दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान पर जाति सूचक शब्दों के प्रयोग करने का आरोप हैं। वहीं ग्राम प्रधान अतुल का कहना है कि प्रधानी चुनाव की रंजिश के चलते विपक्षियों द्वारा उसे फसाया जा रहा हैं। मारपीट और गाली-गलौज करने के सभी आरोप निराधार हैं। वह निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग करते हैं। कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपी ग्राम प्रधान की तलाश में दबिश की जा रही हैं।