{"_id":"613a5bae8ebc3e31e62f91e2","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd225609285","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मियों की अभद्रता के खिलाफ भड़के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मियों की अभद्रता के खिलाफ भड़के किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक कर्मियों की अभद्रता के खिलाफ भड़के किसान
पिलखुवा। जिंदल नगर स्थित एक बैंक की प्रबंधक और अन्य कर्मियों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को किसानों ने हंगामा किया। किसान-मजदूर संगठन के बैनर तले दर्जनों किसानों बैंक के बाहर धरना पर बैठ गए। किसानों ने लगभग दो घंटा तक प्रदर्शन और नारेबाजी की। मामले में किसानों की तरफ से बैंक प्रबंधक समेत अन्य कर्मियों के खिलाफ चौकी पर तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। बैंक ने भी तहरीर दर्ज करवाई है।
किसान-मजदूर संगठन (पूरन) के प्रदेश महासचिव ब्रह्म सिंह राणा ने बताया कि गांव लाखन निवासी रामभूल का जिंदल नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। लगभग छह माह पूर्व रामभूल सिंह ने खाता से 50 हजार रुपये निकल गए थे। रुपयों के बारे में जानकारी लेने के लिए पीड़ित आए-दिन बैंक के चक्कर लगा रहा है। आरोप है कि बैंक प्रबंधक एवं अन्य कर्मियों द्वारा उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत किसान-मजदूर संगठन से की। जिस पर बृहस्पतिवार को संगठन के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान एकत्रित होकर बैंक पर पहुंचे। संगठन के पदाधिकारियों द्वारा बैंक प्रबंधक से मामले की जानकारी लेनी चाहिए। आरोप है कि बैंक प्रबंधक ने संतोषजनक जवाब देने की बजाय पदाधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद किसान बैंक के बाहर धरना देकर बैठ गए। किसानों ने बैंक कर्मियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि किसान संगठन द्वारा बैंक प्रबंधक और अन्य एक कर्मी के खिलाफ छिजारसी पुलिस चौकी पर तहरीर दी गई है। इस मौके पर शिवकुमार राणा, हेम सिंह तोमर, मनोज तोमर, नरेंद्र सिंह तोमर, गजेंद्र सिंह, मनोज शर्मा, दीपक शर्मा, मनीष, मोहन, पवन आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैंक प्रबंधक मीनू सिंह का कहना है कि खाताधारक के मोबाइल फोन पर एक ओपीटी आया था। जिसके आधार पर बैंक खाता से रुपये की निकासी हुई। बार-बार खाता धारक को यहीं समझाया गया है। किसान संगठन के पदाधिकारियों को भी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने हंगामा कर बैंक परिसर में माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया है। इस बावत बैंक की तरफ से भी थाने में तहरीर दी गई है। अभद्र व्यवहार करने के आरोप निराधार है।