{"_id":"61326e808ebc3e137b64269b","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2252653114","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी कॉलोनी में महिला के कुंडल लूटने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी कॉलोनी में महिला के कुंडल लूटने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी कॉलोनी में महिला के कुंडल लूटने की कोशिश
पिलखुवा। स्थानीय गांधी कॉलोनी स्थित एक मकान में घुसकर युवक ने महिला के कुंडल लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर महिला पर हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
गांधी कॉलोनी निवासी नफीस द्वारा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उसकी मां जैतून बृहस्पतिवार की सुबह मकान के पास ही स्थित घेर में सो रही थी। सुबह करीब चार बजे दीवार फांदकर एक युवक घेर में घुस आया और सोती हुई महिला के कान से कुंडल लूटने का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी ने हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि महिला को घायल करने के संबंध में तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर हमलावर की तलाश की जा रही है। कुंडल खींचने के प्रयास का मामला संज्ञान में नहीं है।