{"_id":"612bd7bb8ebc3ef9751a2dea","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd22497511","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कर्मी को चार युवकों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंस कर्मी को चार युवकों ने पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइनेंस कर्मी को चार युवकों ने पीटा
पिलखुवा। एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत कर्मी को हिसाब करने के बहाने बस स्टैंड पर बुलाकर चार युवकों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया हैं। पीड़ित फाइनेंस कर्मी ने थाने में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव आलमपुर निवासी विकास द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका भाई आकाश एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है। गत 21 अगस्त को आकाश को चार युवकों ने रुपयों का हिसाब करने के लिए बस स्टैंड पर बुलाया। जहां विनोद, अशोक, प्रदीप और मोहित ने आकाश के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर चारों आरोपियों ने मारपीट कर आकाश को बेहोश कर दिया और छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने आकाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि विकास की तहरीर पर मोहन नगर कॉलोनी निवासी विनोद, अशोक अग्रवाल, प्रदीप एवं मोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही हैं।