फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

7 घंटे तक सफाईकर्मियों का कोतवाली में हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
hapur news
कोतवाली में धरना पर बैठे सफाईकर्मी। - फोटो : PILAKHWA
7 घंटे तक सफाईकर्मियों का कोतवाली में हंगामा
विज्ञापन

पिलखुवा। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मियों ने पालिकाध्यक्ष के पति, पालिका सभासद और ठेकेदार पर शराब पीकर मारपीट करने और जाति सूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करते हुए उन्होंने कोतवाली में जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। करीब सात घंटे तक सफाई कर्मी नामजदों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर धरना देकर बैठे रहे। सूचना पर पहुंचे सीओ डॉ. तेजवीर सिंह ने नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। सफाई कर्मियों के हड़ताल पर रहने से रविवार को शहर की सफाई व्यवस्था चौपट रही।
स्थानीय मोहल्ला आर्य नगर कॉलोनी निवासी पालिका के सफाई कर्मी विकेंद्र का कहना है कि शनिवार की रात वह अपनी टीम के सदस्य राहुल, गजेंद्र, सलीम के साथ पालिकाध्यक्ष गीता गोयल के आवास के बाहर सफाई कर रहे थे। इसी दौरान पालिकाध्यक्ष के पति मनोज गोयल उर्फ नीटू, पालिका सभासद दीपेश माहेश्वरी और ठेकेदार आस मोहम्मद शराब के नशे में वहां पर आए। आरोप है कि उक्त तीनों ने जाति सूचक शब्दों को प्रयोग करते हुए सफाई कर्मियों के साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी तथा विरोध करने पर बाल पकड़कर सफाई कर्मियों के साथ मारपीट की। इस मामले की जानकारी अन्य सफाई कर्मियों को पता चला तो उनमें रोष फैल गया। इसी के चलते रविवार सुबह सभी सफाई कर्मी थाने पर एकत्र होकर हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष के पति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सफाई कर्मी रिपोर्ट दर्ज कराने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली के गेट पर धरना देकर बैठ गए। कोतवाली पुलिस ने समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया। बाद में सफाई कर्मी विकेंद्र की तहरीर पर पालिकाध्यक्ष के पति, सभासद और ठेकेदार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद सफाई कर्मियों ने नामजदों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ डॉ. तेजवीर सिंह ने सफाई कर्मियों को शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। प्रदर्शन करने वालों में विकास प्रधान, ललित सूद, केतन, संजय, रामकुमार, राजेश नितिन, रविन्द्र, रिंकू, राजेंद्र, राजकिशोर, सुरेश वती, पुष्पा, रीना समेत अन्य सफाई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पालिकाध्यक्ष गीता गोयल का कहना है कि सफाई कर्मियों द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। मकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उन्हें देखा जा सकता है। कुछ लोगों द्वारा राजनीतिक षड़यंत्र के तहत यह सब कुछ कराया जा रहा है।
शहर में नहीं उठा कूड़ा
पालिका के सभी सफाई कर्मी रविवार को हड़ताल पर चले गए। जिसके चलते रविवार को शहर की सफाई व्यवस्था चौपट रही। सारे दिन शहर पर कूड़े का ढेर लगा रहा। हालांकि अधिशासी अधिकारी विकास सैन का कहना है कि सफाई कर्मियों से वार्ता हो गई है। शाम को शहर की सफाई कराई जाएगी।

सफाईकर्मियों ने हड़ताल की दी चेतावनी
नामजद आरोपियों की तीन दिन में गिरफ्तार नहीं होने पर सफाईकर्मियों ने हड़ताल पर चले जाने की चेतावनी दी है। हड़ताल पर जाने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था चौपट हो जाएगी। हालांकि पालिका के अधिशासी अधिकारी विकास सैन का कहना है कि तीन दिन बाद सफाई कर्मियों के साथ पुन: बैठक होगी। समस्या का समाधान वार्ता के माध्यम से हल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed