{"_id":"612692698ebc3e79fa1ac767","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd224729511","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने तालाब में कूदकर डूब रही किशोरी को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने तालाब में कूदकर डूब रही किशोरी को बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने तालाब में कूदकर डूब रही किशोरी को बचाया
पिलखुवा। शाहपुर फगौता-करनपुर मार्ग स्थित तालाब में एक किशोरी फिसलकर गिर गई। गांव के युवक ने तालाब में कूदकर किशोरी को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
शाहपुर फगौता में करनपुर मार्ग के किनारे तालाब हैं। जिसमें एक व्यक्ति द्वारा मछली पालन किया जा रहा हैं। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब में पानी भरने के लिए व्यक्ति द्वारा टंकी का पानी तालाब तक लाने के लिए सड़क खोद दी। दो दिन पहले हुई बारिश में तालाब और सड़क का पानी एक हो गया। जिससे रास्ते का पता भी नहीं चल रहा था। ग्रामीण योगेश कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम उसकी बेटी खेत से घर आ रही थी। जलभराव के बीच से गुजरते वक्त फिसलकर तालाब में गिर गई। इसी दौरान खेत से पशुओं को चारा लेकर आ रहे एक युवक ने तालाब में छलांग लगाकर उसे बाहर निकाला। बाद में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि उक्त मामला संज्ञान में नहीं हैं। अभी तक इस संबंध में थाने पर किसी के द्वारा तहरीर नहीं दी गई हैं। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।