फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नाला निर्माण में लापरवाही पर एनएचएआई से मांगा स्पष्टीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
hapur news
निरीक्षण के दौरान नाराजगी व्यक्त करते डीएम। - फोटो : PILAKHWA
नाला निर्माण में लापरवाही पर एनएचएआई से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

पिलखुवा। जलभराव की समस्या के निस्तारण के लिए पिलखुवा में बनाए जा रहे नालों के निर्माण में लापरवाही पर डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों से जवाब मांगा है। वहीं सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने पर नाराजगी जताते हुए ईओ को कार्रवाई की चेतावनी दी।
पिलखुवा में जलभराव की समस्या और पिछले तीन वर्षों से विकास कार्य न होने से जनता परेशान है। इस मानसून के दौरान हुई बारिश से सबसे ज्यादा जलभराव पिलखुवा में हुआ। सोमवार को भी हुई बारिश से पिलखुवा के सभी मोहल्ले और सड़कें पूरी तरह से जलमग्न हो गए। यहां तक कि लोगों के घरों और दुकानों में भी पानी पहुंच गया। हालांकि जलभराव की समस्या के निस्तारण के लिए डीएम के आदेश पर तीन स्थानों पर भूमिगत नालों का निर्माण हो रहा है। लेकिन दहपा पुलिया पर ही नाला बन सका है, जबकि दो अन्य स्थानों पर काम पूरा नहीं हो पाया है। जिसके चलते जलभराव की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम अनुज सिंह ने पिलखुवा में नालों का निर्माण और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। डीएम ने चंडी रोड, शिवाजी नगर, इस्लाम नगर और चंडी रोड नाले का निरीक्षण किया। इस दौरान भाजपा नेता विश्व प्रकाश शर्मा ने डीएम से शहर में समयानुसार सफाई नहीं होने की शिकायत की। जिस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते पालिका के अधिशासी अधिकारी विकास सैन को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के आश्वासन दिए। निरीक्षण के दौरान सड़कों पर गंदगी मिलने पर उन्होंने कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएम ने कहा कि वार्डों में साफ-सफाई नियमित की जाए। सफाई का एक रोस्टर तैयार किया जाए, अगर कोई सफाईकर्मी लापरवाही करे तो सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने तीनों भूमिगत नालों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो नालों का निर्माण पूरा न होने पर डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों से लिखित में स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने अधिकारियों से जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed