फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

शाहपुर फगौता में बिजली गिरने से मकान का लिंटर गिरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
hapur news
शाहपुर फगौता में बिजली गिरने से मकान का लिंटर गिरा
विज्ञापन

पिलखुवा। धौलाना विकास खंड क्षेत्र के गांव शाहपुर फगौता में शुक्रवार की रात बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक मकान का लिंटर भरभराकर गिर गया। गनीमत रही दुर्घटना में परिवार का कोई भी व्यक्ति चपेट में नहीं आया। वरना, बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने पीड़ित को आर्थिक सहायता देने की प्रशासन से मांग की हैं।
शाहपुर फगौता निवासी बनी सिंह ने बताया कि उनका मकान आवासीय क्षेत्र है। उसके कुछ समय पहले मकान का निर्माण किया था। शुक्रवार की रात शुरू हुई बारिश के दौरान अचानक बिजली मकान की छत पर गिर गई। इसके चलते मकान का लिंटर भरभराकर गिर गया। मकान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। बताया जाता है कि लेंटर गिरने के वक्त सभी लोग दूसरी जगह सोए हुए थे। अन्यथा एक बड़ा हादसा घटित हो सकता हैं। ग्रामीणों द्वारा पीड़ित को आर्थिक सहायता की मांग की। एसडीएम ने लेखपाल को मौके पर भेजकर रिपोर्ट तलब की हैं।
विज्ञापन

बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने के कारण मकान का लेंटर गिरना बताया जा रहा हैं। मौके से लेखपाल को भेज जांच रिपोर्ट तलब की गई हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित को किसी आधार पर कितनी आर्थिक मदद दी जाएगी यह निश्चित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय वर्धन सिंह, एसडीएम धौलाना हापुड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed