फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

महिला अधिवक्ता ने डीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
hapur news
महिला अधिवक्ता ने डीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार
विज्ञापन

धौलाना । चार दिन पूर्व महिला अधिवक्ता के भाई के साथ रजिस्ट्री कार्यालय में हुई मारपीट के मामले में पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। साथ ही गनर उपलब्ध कराने की मांग की है।

महिला अधिवक्ता ने जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए कहा कि उनका भाई विधि छात्र हैं और सहायक के रूप में कार्य करता है। 13 अगस्त की दोपहर को रजिस्ट्री कार्यालय में भाई के साथ स्थानीय अधिवक्ताओं ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की थी। इस दौरान रजिस्ट्री कार्यालय में रखे कंप्यूटर क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस संबंध में थाना धौलाना पर मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। आरोपी पक्ष दबंग प्रवृत्ति के लोग हैं, जिन पर पूर्व में भी जनपद के विभिन्न थानों में मामले दर्ज है। थाना धौलाना में मामला दर्ज होने के बाद आरोपी पक्ष फैसले के लिए दबाव बना रहे हैं। महिला अधिवक्ता ने कहा कि पूर्व में भी आरोपी पक्षी उनके भाइयों पर एससी/एसटी एक्ट का फर्जी मुकदमा दर्ज करा चुके हैं। परिवार की जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पीड़ित परिवार ने सरकारी सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed