{"_id":"610ec9b48ebc3e7383064259","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2237347163","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पार्टी में गाना बजाने पर चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन पार्टी में गाना बजाने पर चले लाठी-डंडे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्मदिन पार्टी में गाना बजाने पर चले लाठी-डंडे
पिलखुवा। जन्मदिन पार्टी के दौरान गाना बजाने को लेकर दबंगों ने मां-बेटा समेत तीन को पीटकर घायल कर दिया। इस बाबत पीड़ित ने थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी अनेशपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि गत चार अगस्त को उसके बेटे का जन्मदिन था। इसके चलते घर पर रात के वक्त गाना बजाने का कार्यक्रम हो रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी बादल, विक्की, अमित और मनीष ने गाना बजाने का विरोध करते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चारों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जिसमें मेरठ खरखौदा निवासी महिला जगवीर, उसका बेटा राहुल और ओमपाल घायल हो गए। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही हैं। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।