{"_id":"60b134cf8ebc3e29b57375bd","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2194542137","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 बिजलीकर्मी मिले गैरहाजिर, एसडीएम ने डीएम को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 बिजलीकर्मी मिले गैरहाजिर, एसडीएम ने डीएम को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 बिजलीकर्मी मिले गैरहाजिर, एसडीएम ने डीएम को भेजी रिपोर्ट
पिलखुवा। बिजली कर्मियों की लंबे समय से अनुपस्थित रहने की मिल रही शिकायतों पर एसडीएम अरविन्द कुमार ने शुक्रवार को हाईवे स्थित बिजली विभाग के पिलखुवा डिवीजन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 21 बिजलीकर्मी अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने गैरहाजिर अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी हैं।
एसडीएम धौलाना अरविन्द कुमार द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10:40 मिनट पर उनके द्वारा पिलखुवा डिवीजन के बिजलीघर कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। सबसे पहले उन्होंने अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार के कार्यालय का निरीक्षण किया। पता चला कि अधिशासी अभियंता किसी सरकारी कार्य से जिला मुख्यालय गए हुए है। उपस्थिति रजिस्टर में अनुज गर्ग, नरेन्द्र गौतम, सुनील कुमार, अनिल कुमार और गुलशन कुमार शुक्रवार को अनुपस्थित पाए गए। जबकि संजय त्यागी, कुलदीप शर्मा, बेबी शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, अंकुर गुप्ता की 27 मई से अनुपस्थित चल रहे हैं। इसके बाद एसडीएम द्वारा अवर अभियंता कार्यालय का निरीक्षण किया गया। जिसमें अवर अभियंता राजकुमार उपस्थित नहीं मिले। उपस्थिति पुस्तिका का अवलोकन करने पर पता चला कि राजीव राणा, अमित कुमार, रवि, अनिल, नदीम शुक्रवार को ही अनुपस्थित है। जबकि हेमराज, हरीश, सोमेंद्र त्यागी पिछले दो दिन से अनुपस्थित चल रहे है। वहीं जौनी 18 मई और मुकेश एवं सौरभ 25 मई से अनुपस्थित चल रहा है। एसडीएम के जाने के बाद बिजली कर्मियों ने राहत की सांस ली।
एसडीएम अरविन्द्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि पिछले कई दिनों से बिजली कर्मियों के अनुपस्थित रहने की उपभोक्ताओं द्वारा शिकायत मिल रही थी। इसके चलते शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें 21 कर्मचारी अनुपस्थित मिलें। मामले में रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी है।