फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बरातियों को लाठी-डंडों से पीटा, छह हुए घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
hapur news
बरातियों को लाठी-डंडों से पीटा, छह हुए घायल
विज्ञापन

पिलखुवा। गांव शाहपुर फगौता में रविवार रात दस बजे कुछ लोगों ने बरात की बस पर हमला कर दिया। दबंगों ने लाठी-डंडों और सरियों से बरातियों को पीटा। इसके बाद पथराव किया गया। पथराव में तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। महिला ने मारपीट के दौरान कुंडल लूटने का भी आरोप लगाया हैं। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर फगौता निवासी प्रेमसिंह ने बताया कि रविवार दोपहर उसके भतीजे की शादी थी। इसके चलते उन्होंने गांव निवासी एक व्यक्ति की कार को बुक किया था। परिवार की एक बच्ची को कार में बैठाने के लिए विवाद हो गया। उस समय तो मामला शांत हो गया। आरोप है कि रात दस बजे जब गांव में बरात की बस लौटी तो कार चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बस को मंदिर के पास रुकवा लिया और अभद्रता करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने बरातियों को लाठी-डंडों और सरियों से पीटा। इसके बाद पथराव कर दिया। जिसमें महिला राकेश पत्नी नरेंद्र, रीना पत्नी रविंद्र, सुषमा पुत्री आनंद एवं सतवीर, नरेंद्र, आनंद घायल हो गए। घायल रीना ने आरोपियों पर कुंडल लूटने का आरोप लगाया हैं। पीड़ित प्रेमसिंह ने कोतवाली पर तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले में जांच की जा रही है। मामला मारपीट से जुड़ा है। कुंडल लूटने का आरोप बेबुनियाद प्रतीत हो रहा है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed