फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

परेशानी : 20 दिन बाद शुरू हुईं फैक्टरियां, मजदूर नहीं मिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
hapur news
परेशानी : 20 दिन बाद शुरू हुईं फैक्टरियां, मजदूर नहीं मिले
विज्ञापन

पिलखुवा। बीस दिन बाद शुरू हुई फैक्टरियों के संचालकों को अब मजदूरों की कमी का सामना करना पड़ रहा हैं। फैक्टरियां बंद होने के बाद मजदूर अपने-अपने गांव चले गए थे, जो अभी तक नहीं लौटे हैं। इसके अलावा अधिकांश मजदूर गेहूं की कटाई में लगे हैं। मजदूरों की कमी के चलते फैक्टरी संचालक काफी परेशान हैं। संचालक मजदूरों को फोन कर उन्हें शीघ्र आने के लिए कह रहे हैं। कई संचालकों द्वारा मजदूरों को एडवांस रुपये देने प्रलोभन भी दिया जा रहा हैं। संचालकों को डर सता रहा है कि कहीं मिला हुआ आर्डर निरस्त न हो जाएं। क्योंकि फैक्टरियां चलनी शुरू हो गई है, लेकिन मजदूर नहीं होने के कारण भरपूर मात्रा में उत्पादन नहीं हो रहा।
ज्ञात रहे कि टेक्सटाइल सेंटर स्थित सभी फैक्टरियां गत एक अप्रैल से बंद चल रही थी। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक के निर्देश पर पिछले बीस से बंद चल रही फैक्टरियों का संचालन गत मंगलवार से शुरू हो गया। फैक्टरियों के बंद होने के कारण इनमें काम करने वाले बिहार एवं दूरदराज जिलों के हजारों मजदूर अपने गांव चले गए। कोरोना की दूसरी लहर एवं गेहूं की फसल की कटाई के कारण अभी तक वह मजदूर वापस नहीं आए हैं। फैक्टरी संचालकों में मजदूर नहीं होने से मायूसी हैं, वह उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

फैक्टरियों का संचालन तो शुरू हो गया। लेकिन मजदूरों के नहीं होने से उत्पादन भरपूर मात्रा में नहीं हो रहा हैं। उत्पादन नहीं होने के कारण पार्टियों द्वारा आर्डर भी निरस्त किया जा सकता हैं। अगर ऐसा हुआ तो उद्यमियों को भारी मात्रा में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकास शर्मा, संरक्षक टेक्सटाइल सेंटर एसोसिएशन।
बीस दिन तक फैक्टरियों के बंद रहने के कारण मजदूर अपने-अपने घर चले गए। वहां जाकर वह गेहूं फसल की कटाई और निकासी का काम कर रहे हैं। मजदूरों के आने का इंतजार हैं। उनके आने पर ही फैक्टरियां सही प्रकार से चल पाएंगी और उत्पादन शुरू होगा।

- आरएस चौहान, अध्यक्ष टेक्सटाइल सेंटर एसोसिएशन।
मजदूरों से फोन पर बात कर उन्हे फैक्टरियों का संचालन शुरू होने के लिए बता दिया हैं। कोरोना महामारी के कारण अभी मजदूर आने से बच रहे हैं। हालांकि अधिकांश मजदूरों द्वारा शीघ्र ही गेहूं फसल की कटाई कर आने का आश्वासन दिया हैं। मजदूरों के आने के बाद ही फैक्टरियों का सही संचालन हो पाएगा।
- विवेक शर्मा, टेक्सटाइल सेंटर स्थित फैक्टरी संचालक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed