फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सीईटीपी का संचालन करेगी कमेटी, जल्द शुरू होंगी फैक्टरियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सीईटीपी का संचालन करेगी कमेटी, जल्द शुरू होंगी फैक्टरियां
विज्ञापन

पिलखुवा। टेक्सटाइल सिटी में सीईटीपी प्लांट का संचालन अब उद्यमियों की गठित कमेटी करेगी। आठ दिन से बंद फैक्टरियों के खुलने की भी उम्मीद बंध गई है। सीईटीपी का संचालन करने के लिए उद्यमियों द्वारा छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। फैक्टरियों का संचालन शुरू करने से पहले कमेटी को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के आदेशानुसार प्लांट की खामियों को दूर करना होगा।
एक अप्रैल को एचपीडीए ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक के आदेश पर टेक्सटाइल सेंटर में स्थापित सीईटीपी को बंद कर दिया था। उक्त प्लांट का संचालन भी एचपीडीए द्वारा ही किया जा रहा था। सीईटीपी फैक्टरियों के दूषित जल का शोधन करता है। प्लांट के बंद होने के कारण फैक्टरियों को भी बंद करा दिया गया। पिछले आठ दिन से फैक्टरियां बंद थी। जिसमें काम करने वाले सैकड़ों मजदूर बेरोजगार हो गए थे वहीं उद्यमियों को भी काफी नुकसान हो रहा था। उद्यमियों ने दिल्ली से लखनऊ तक मंत्री, प्रमुख सचिव एवं राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक से गुहार लगाई थी। अब उद्यमियों ने सीईटीपी का संचालन करने के लिए छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। जिसकी जानकारी एचपीडीए को दे दी गई है।
विज्ञापन

पिलखुवा टेक्सटाइल सेंटर व्यापारी एसोसिएशन के संरक्षक विकास शर्मा ने बताया कि एचपीडीए का सकारात्मक सहयोग मिल रहा है, इसी के चलते एचपीडीए से लिखित समझौता होने की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। उद्यमियों द्वारा गठित छह सदस्य कमेटी सीईटीपी का संचालन करेगी। आगमी दो से तीन दिन के अंदर प्लांट का संचालन शुरू होने की संभावना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed