फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

फेसबुक पर हुई दोस्ती, लिव-इन के बाद शादी से इनकार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
hapur news
फेसबुक पर हुई दोस्ती, लिव-इन के बाद शादी से इनकार
विज्ञापन

पिलखुवा। फेसबुक पर दोस्ती कर लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद युवती को धोखा देने का मामला प्रकाश में आया हैं। आरोप है कि युवक अब शादी करने से इनकार कर रहा हैं। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामला गाजियाबाद का बताकर युवती को थाने से टरका दिया।
गाजियाबाद निवासी एक युवती बुधवार की दोपहर पिलखुवा कोतवाली पहुंची। पीड़ित युवती ने बताया कि पिछले दिनों फेसबुक पर पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से दोस्ती हुई थी। युवक गाजियाबाद स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था। युवक ने युवती को शादी का झांसा दिया। इसके बाद दोनों गाजियाबाद में कमरा लेकर लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। युवती ने बताया कि कई माह तक दोनों साथ रहे। इसके बाद अब युवक शादी करने से इनकार कर रहा हैं। युवती द्वारा शादी का दबाव बनाने के बाद युवक अचानक गायब हो गया हैं। युवक के बारे में जानकारी कर पीड़िता बुधवार को कोतवाली में पहुंची और वहां पर मौजूद वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार से न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि मामला गाजियाबाद से जुड़ा है। लेकिन, आरोपी युवक पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। इसके चलते युवती की शिकायत पर जांच की जा रही है। युवती को बता दिया गया है कि वह गाजियाबाद जाकर शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed