{"_id":"603fd37c8ebc3ee95f32387f","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2147789180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दंपती समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दंपती समेत तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में दंपती समेत तीन घायल
पिलखुवा। अलग-अलग दो स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटनाओं में दंपती समेत तीन युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पिलखुवा निवासी सुखबीर सिंह मंगलवार रात अपनी पत्नी सुशीला के साथ स्कूटी पर सवार होकर गांव डूहरी निवासी एक रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। पबला रोड पर जीएस अस्पताल के पास पीछे से कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे दंपती घायल हो गए। राहगीरों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक कार को लेकर फरार हो गया। वहीं दूसरी घटना धौलाना कट के पास घटित हुई। गालंद निवासी राहुल किसी काम से पिलखुवा आया था। वापस लौटने के दौरान धौलाना कट के पास उसकी बाइक को टेंपो ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।