{"_id":"603e7e638ebc3e8ca25442d9","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd21471626","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की फर्जी सूचना देने पर हवालात में काटनी पड़ी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की फर्जी सूचना देने पर हवालात में काटनी पड़ी रात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट की फर्जी सूचना देने पर हवालात में काटनी पड़ी रात
पिलखुवा। लूट की फर्जी सूचना देने वाले युवक को हवालात में रात गुजारनी पड़ी। परिजनों और युवक को लिखित में माफीनामा देने पर मंगलवार सुबह हिदायत देकर छोड़ा गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव छिजारसी निवासी प्रदीप चौधरी द्वारा सोमवार की रात फोन पर पुलिस को सूचना दी कि बदमाशों ने हथियारों के बल पर उससे बीस हजार रुपये लूट लिए हैं। कोतवाली पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस घंटों तक इधर-उधर दौड़ती रही। लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने सूचना देने वाले युवक से पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सूचना देने वाले युवक का मोबाइल फोन सड़क पर गिर गया। तेज रफ्तार पीछे से आई कार उक्त मोबाइल को कुचलते हुए निकल गई। कार सवारों को पकड़ने के लिए उसके द्वारा लूट की फर्जी सूचना पुलिस को दी। लूट की फर्जी सूचना के आरोप में प्रदीप चौधरी को सारी रात कोतवाली के हवालात में गुजारनी पड़ी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मंगलवार की सुबह आरोपी और उसके परिजनों द्वारा लिखित में मॉफीनामा देने पर उसके हिदायत देकर छोड़ा गया।