{"_id":"603d32988ebc3ec39e72a238","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2146539106","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दंपती समेत चार युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दंपती समेत चार युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में दंपती समेत चार युवक घायल
पिलखुवा। सड़क दुर्घटनाओं में एक दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। हादसों के बाद राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं।
बुलंदशहर के गुलावठी निवासी वसीम अपनी पत्नी खातून को बाइक पर लेकर बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए पिलखुवा आ रहा था। बीमार रिश्तेदार हाईवे स्थित एक मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती हैं। पिलखुवा-धौलाना मार्ग पर रास्ते में खेड़ा बिजलीघर के पास उनकी बाइक को कार ने साइड मार दी। जिससे दंपती घायल हो गए। दुर्घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
इसके अलावा दूसरी घटना एलिवेटिड के नीचे बस अड्डा के पास हुई। सिंभावली निवासी राहुल अपने साथी अरूण के साथ बाइक द्वारा गाजियाबाद के कस्बा मसूरी जा रहा था। हाईवे पर छिजारसी टोल प्लाजा के पास बाइक को टेंपो ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। बाद में राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस दुर्घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक ऑटो को लेकर मौके से फरार हो गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में थाना पर किसी के द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।