{"_id":"602eb2bd8ebc3ee94b35cff1","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2139946193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना फास्टैग गुजर रहे वाहन, चालकों ने भरा दोगुना टोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना फास्टैग गुजर रहे वाहन, चालकों ने भरा दोगुना टोल
विज्ञापन
दोगुना टोल शुल्क वसूलने पर टोलकर्मियों से नोकझोंक करते वाहन चालक।
- फोटो : PILAKHWA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना फास्टैग गुजर रहे वाहन, चालकों ने भरा दोगुना टोल
पिलखुवा। छिजारसी टोल प्लाजा से अभी भी बिना फास्टैग वाले वाहन बड़ी संख्या में निकल रहे हैं। बुधवार रात से बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक लगभग साढ़े चार हजार वाहनों से दोगुना टोल शुल्क वसूला गया। इस दौरान कुछ ऐसे वाहन भी सामने आए, जिन पर फास्टैग तो लगा था लेकिन उनके खाता में बैलेंस नहीं था। साथ ही लंबे समय से रिचार्ज नहीं होने के कारण फास्टैग कार्ड ब्लॉक हो गया था। ऐसे वाहन चालकों को भी दोगुना शुल्क भरना पड़ा।
एनएचएआई ने सभी टोल प्लाजा पर गत 15 फरवरी की रात 12 बजे से फास्टैग को पूरी तरह से अनिवार्य करते हुए कैश लेनों को बंद कर दिया है। अब टोल प्लाजा पर केवल फास्टैग कार्ड की लेन ही संचालित होगी। ऐसे में बिना फास्टैग वाले वाहनों से दो गुना टोल शुल्क वसूला जा रहा है। छिजारसी टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि 15 फरवरी की रात से बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे तक लगभग 20 से 25 हजार वाहन गुजरे हैं। इस सभी वाहनों को दोगुना टोल शुल्क भरना पड़ा। इसी क्रम में बुधवार रात 12 से बृहस्पतिवार शाम पांच करीब साढ़े चार हजार वाहनों से निर्धारित टोल का दोगुना टैक्स लिया गया है। दोगुना टोल मांगने पर वाहन चालक और टोल कर्मियों के बीच कई बार कहासुनी भी हुई, लेकिन पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत करा दिया।
छिजारसी टोल प्लाजा के प्रबंधक शेषनाथ सिंह का कहना है कि पहले के मुकाबले बिना फास्टैग वाले वाहनों की संख्या काफी कम हुई है। रोजाना चालकों द्वारा बड़ी संख्या में टोल प्लाजा पर आकर फास्टैग लगवाए जा रहे हैं। लेकिन अभी भी बिना फास्टैग लगे वाहन टोल से गुज रहे हैं। इनके चालकों से नियमानुसार दोगुना टोल टैक्स लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात 12 बजे से बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक लगभग साढ़े चार हजार वाहनों से दोगुना शुल्क लिया गया है।